
सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 30 मई। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में शराब कोचिया की शिकायत लेकर ऐसे बाप-बेटे आज एसपी जितेन्द्र शुक्ला से मिले जिनके सिर पर चोटी थी। उन्होंने बताया कि शराब कोचिया की आनलाईन शिकायत करने पर उसने पत्थर से हमला कर दिया। शिकायत लेकर वो जब पद्मनाभपुर चौकी पहुंचे तो पुलिस ने उनकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की नतीजतन वो पूरे परिवार के साथ एसपी के पास गुहार लगाने पहुंचे हैं।

आपको बता दें कि सविता भारती पति भुवन भारती ने एसपी को दी शिकायत में बताया है कि वो पोटियाकला दुर्ग में रहती है और कुंदरा पारा में उसके मोहल्ले में सतीश, रवि, राज, पुनिया, पिंकी और लता ठाकुर रहते हैं। उन्होंने एक राय होकर 29 कल सुबह 10 बजे उसके भाई के साथ गाली-गलौज शुरू करने लगे। शोर गुल सुनकर सविता घर से निकली तो देखा कि सतीश और उसके साथी, भाई के साथ मारपीट कर रहे हैं। उसने अपने मोबाइल से घटना का वीडियो बनाया। यह देख आरोपियों ने सविता का मोबाइल छीनकर उससे भी गाली-गलौज कर मारपीट की।
आरोप यह भी है कि वो लोग सविता की आबरू लूटने के लिए जबरदस्ती अपने साथ ले जा रहे थे। तभी वो चिल्लाई और किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर भागी। इसके बाद सभी लोगों ने आरोपियों के खिलाफ पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने शिकायत तो दर्ज कर ली लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद सभी लोग एसपी दुर्ग जितेंद्र शुक्ला के पास आवेदन लेकर पहुंचे।एसपी शुक्ला ने कहा कि वो मादक पदार्थ बेचने और दबंगई करने वालों के खिलाफ निश्चित रूप से कार्रवाई करेंगे।सविता के भाई सुमीत ने बताया कि सतीश ठाकुर के खिलाफ उसने ऑनलाइन शिकायत की थी कि वो अवैध शराब बेचने का काम करता है। इसके बाद पद्मनाभपुर थाने से किसी सिपाही ने उसको ये बात बता दी जिससे वो मोहल्ले में आया और गाली गलौज करके उनके घर में पथराव कर दिया। इससे उसका और उसके पिता का सिर फूट गया और कई टांके लगे हैं। इसके बाद उन्होंने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
