कूलर चलाने से नाराज जेठ ने राड से मारा, बिजली बिल को लेकर विवाद, घायल महिला पहुंची थाना

कूलर चलाने से नाराज जेठ ने राड से मारा, बिजली बिल को लेकर विवाद, घायल महिला पहुंची थाना



भिलाई नगर, 26 सितंबर। कूलर चलाने से बिजली बिल अधिक आ रहा है, इस बात से नाराज जेठ ने भाई की पत्नी से मारपीट की है। घायल महिला की रिपोर्ट पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी खिलेश्वर देवांगन के खिलाफ धारा 294, 323, 506बी के तहत जुर्म दर्ज किया है।
पुलगांव पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला 22 वर्षीय ग्राम नगपुरा में पति के साथ रहती है। कल शाम उसके जेठ खिलेश्वर देवांगन ने उसे बोला कि इस माह का बिजली बिल तुम्हीं लोग पटाना क्योंकि कूलर चलाते हो तो बिल ज्यादा आया है। इतना कह जब जेठ रूम में जा कर कूलर का तार काटने लगे तो महिला ने मना किया इससे नाराज खिलेश्वर गाली देकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए पर्दा टांगने वाले राड से मारने लगा।पीड़िता के कलाई, दोनो पैर एवं पीठ पर गंभीर चोट आई है। महिला ने बताया कि बिल अधिक आने पर वह बिल पटाने तैयार थी और जेठ से बोला कि बच्चे गर्मी से सो नहीं पाते इसलिए कूलर जरूरी है मगर जेठ जब तार काटने लगा तो उसने मना किया तब जेठ ने मारपीट की।