दुर्ग जेल से आए पैरोल पेपर पर साइन न करने से ख़फा तीन ने देर रात पार्षद पति से की मारपीट, 🛑 शिकायत पर जामुल थाना में अपराध दर्ज

दुर्ग जेल से आए पैरोल पेपर पर साइन न करने से ख़फा तीन ने देर रात पार्षद पति से की मारपीट, 🛑 शिकायत पर जामुल थाना में अपराध दर्ज



भिलाई नगर, 17 जनवरी। जेल से आए पैरोल के कागजात पर पार्षद का सिग्नेचर लेने आए तीन लोगों ने पार्षद के पति से मारपीट की है। जामुल पुलिस ने इस मामले में आरोपी श्याम लाल गेंड्रे, कृष्णा गेंड्रे एवं शुभम गेंड्रे के खिलाफ धारा 294, 323, 34 और 506 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद जामुल वार्ड-7 की पार्षद अश्विनी साहू निवासी निरंकारी भवन के पास जामुल के पति लेखराम साहू (44 वर्ष) कल मोहल्ले के पुनाराम निर्मलकर के घर में बैठ कर बात कर रहे थे तभी रात 10:30 बजे वार्ड-7 निवासी श्याम लाल गेंड्रे, कृष्णा गेंड्रे एवं शुभम गेंड्रे तीनों पहुंचे और बोले कि उनके दामाद अमित टंडन निवासी पथर्रा का दुर्ग जेल से पैरोल का कागज आया है जिस पर सील साईन कर दो। लेखराम ने कहा कि आपका दामाद मेरे वार्ड का निवासी नहीं है इसलिए सील साईन नहीं करूंगा। इसी बात को लेकर तीनों एक राय होकर गाली और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का से मारपीट किए। लेखराम के पैर व दाहिने गाल में चोट आई है। घटना की पूरी जानकारी लगते ही पार्षद श्रीमती अश्वनी साहू और चितरंजन कुमार के साथ लेख राम साहू ने जामुल थाना पहुंच रिपोर्ट दर्ज करवाया है।