🔴फ्रॉड कॉल्स को अपने आप होंगे डिस्कनेक्ट
सीजी न्यूज ऑनलाइन 16 मई 2026। Google ने इस हफ्ते Android Show | I/O Edition को ऑर्गेनाइज किया था। इस दौरान एंड्रॉयड के नए वर्जन में आने वाले नए फीचर्स के बारे में कंपनी ने जानकारी दी है।
गूगल ने इस हफ्ते ऑर्गेनाइज किए गए ‘Android Show 2026’ में कई बड़े बदलावों का एलान किया है। कंपनी अब एंड्रॉयड को एक AI-बेस्ड पर्सनल असिस्टेंट प्लेटफॉर्म में बदलना चाहती है। नए अपडेट्स से Gemini AI, गूगल क्रोम में ऑटोमेशन और एक AI कीबोर्ड जैसे नए फीचर्स मिलेंगे। इसके साथ ही, क्रोमबुक लैपटॉप के बाद कंपनी नया Googlebook भी पेश करेगी। कंपनी के मुताबिक, एंड्रॉयड-17 को जून 2026 तक रोल आउट कर दिया जाएगा, लेकिन बाकी AI फीचर्स साल भर में अलग-अलग समय पर आएंगे।
गूगल इन मोर्चों पर कर रहा है काम
फ्रॉड: फर्जी कॉल्स को अपने आप पहचानेगा और डिस्कनेक्ट करेगा।
स्कैमर्स अक्सर बैंक कर्मचारी बनकर कॉल करते हैं और OTP या अकाउंट डिटेल्स मांगकर लोगों से धोखाधड़ी करते हैं। अब एंड्रॉयड का नया ‘वेरिफाइड फाइनेंशियल कॉल’ फीचर आ रहा है। अगर फोन में बैंक का ऑफिशियल एप है और कोई फर्जी कॉल आती है, तो सिस्टम खुद चेक करेगा कि बैंक वाकई कॉल कर रहा है या नहीं। अगर कॉल बैंक की तरफ से नहीं की गई होगी, तो आपका फोन AI की मदद से कॉल को डिस्कनेक्ट कर देगा।
गूगलबुक: एंड्रॉयड के साथ लाएगा नया लैपटॉप
गूगल अब क्रोमबुक के बाद ‘गूगलबुक’ नाम की एक नई कैटेगरी पर काम कर रहा है। ये एक एंड्रॉयड-बेस्ड लैपटॉप होगा, जो बिल्कुल विंडोज जैसा इंटरफेस देगा, लेकिन इसमें एंड्रॉयड एप्स विंडो मोड में चलेंगे। इसमें जेमिनी AI, मल्टीकलर LED स्ट्रिप, हल्का डिजाइन और लंबी बैटरी लाइफ जैसे फीचर्स होंगे।

