भिलाई नगर 19 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय भवन आनंद नगर में ,आनंद नगर वेलफेयर सोसाइटी का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ । निर्वाचन अधिकारी एवं नागरिकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे अध्यक्ष बिहारी लाल, उपाध्यक्ष श्रीमती सुनंदा गजभिए, सचिव तरुण गुप्ता, कोषाध्यक्ष अरुण टेंभेकर,संयुक्त सचिव श्रीमती साधना पाराशर, सदस्य श्रीमती यशोधरा राऊत, सदस्य श्रीमती कविता जांभुलकर है। यह जानकारी समिति की पूर्व सचिव सुनंदा गजभिए ने दी।

