भिलाई नगर 1 फरवरी। सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर निवासी 77 वर्षीय बुजुर्ग को लॉटरी में कार जितने का लालच देकर 96056 रू गुगल पे के माध्यम से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। बुजुर्ग की रिपोर्ट पर से सुपेला पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
सुपेला पुलिस ने बताया कि प्रार्थी के.एम. गिरधर पिता स्व सी एल गिरधर उम्र 77 वर्ष पता-ब्लाक 49 प्लाट-4 नेहरू नगर वेस्ट मे निवास करते हैं । 15 जनवरी 2025 को शाम लगभग 05-00 बजे मोबाइल नंबर से काल आया और कहा कि आपने आयुर्वेद से 4090 रू की दवाई खरीदी थी उसमे लाटरी मे टाटा कार जीता है। उसकी कीमत 6,90,000 रू है। अज्ञात फोन कॉलर के द्वारा पूछा कि कार चाहिये या नगद चाहिये, मै दिल्ली से बोल रहा हू । इस पर बुजुर्ग ने कहा कि भिलाई मे रहता हू मुझे नगद चाहिये। अज्ञात फोन कॉलर के द्वारा रजिस्ट्रेशन चार्ज 6900/-रू लगेगा तो गुगल पे से उसके द्वारा दिये गये बार कोड मे 6900/- रू पे कर दिया उसके बाद पुन: उसी बार कोड मे 27600/- रू पे किया उसके द्वारा दिये गये दुसरे बार कोड मे मैने 43056 रू पे किया फिर उसके द्वारा तिसरा बार कोड भेजा गया जिसमे बुजुर्ग के द्वारा पुन: 18500/- रू पे किया। इस प्रकार से बुजुर्ग के द्वारा अज्ञात ठग को 96056 रुपए का ऑनलाइन पेमेंट किया गया। उसके द्वारा बार बार पैसे की मांग करने पर संदेह हुआ कि ठगी का शिकार हो गया। फिर पेमेंट नही किया एवं सुपेला थाना आकर सारी बता बताई । जिस पर सुपेला पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद् कर विवेचना मे लिया गया।

