केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध पुत्र की जमानत कराने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी

केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध पुत्र की जमानत कराने के नाम पर बुजुर्ग से ठगी


🛑 दुपहिया वाहन मोबाइल फोन एवं 1500 रुपए नकदी लेकर फरार निगरानी शुदा बदमाश पकड़ाया

दुर्ग 13 जुलाई। बुजुर्ग को केंद्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध पुत्र की जमानत कराने के नाम पर धोखाधड़ी कर फरार निगरानी बदमाश को पाटन पुलिस के द्वारा गिरफ्तार किया गया। आरोपी नगदी रकम 1500 रूपये, मोबाईल एवं एक्टीवा वाहन को लेकर फरार हो गया था। पैरोल पर आए आरोपी व्दारा घटना को अंजाम दिया गया।
.
जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि 21 जून को नंदन यादव पिता भागीरथी यादव उम्र 59 साल, पता ग्राम रवेली थाना पाटन, जिला दुर्ग ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 जून को आरोपी (निगरानी बदमाश) संजू वैष्णव प्रार्थी के घर ग्राम रवेली आकर प्रार्थी के लड़का ओमप्रकाश यादव जो केन्द्रीय जेल दुर्ग में निरुद्ध है उसका जमानत कराना है। पैसा पट्टा साथ मे लेकर चलो जमानत करा देता हूं कहकर प्रार्थी के एक्टीवा वाहन कंमांक सीजी-07-सीक्यू-4737 को आरोपी संजू वैष्णव चलाते हुए दुर्ग ले गया। नोटरी कार्यालय दुर्ग में स्टैण्ड में वाहन को खड़ी करना है, कहकर प्रार्थी से नगदी रकम 1500 रूपये, मोबाईल एवं एक्टीवा वाहन को लेकर ठगी करके धोखाधड़ी कर ले जाने की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। प्रकरण का आरोपी संजू वैष्णव थाना पाटन का निगरानी बदमाश है, जो केन्द्रीय जेल दुर्ग में सजा काट रहा है, और पैरोल पर अपने निवास स्थान ग्राम देवादा आया था जो तिथि पूर्ण होने उपरांत केन्द्रीय जेल वापस न जाकर उक्त घटना को घटित कर फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी थाना पाटन निरीक्षक अनिल कुमार साहू के कुशल नेतृत्व में सायबर सेल एवं थाना पाटन स्टाफ की टीम द्वारा आरोपी का लगातार पता तलाश किया जा रहा था, जो 10 जुलाई को जरीये मुखबिर से सूचना मिला कि आरोपी संजू वैष्णव ग्राम देमार रास्ता में घूम रहा है सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी संजू वैष्णव को पकड़ा गया। जिससे 8,00 रूपये नगदी एवं एक्टीवा वाहन को जप्त कर आरोपी को दिनांक 10/07/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

अपराध क्रमांक: 115/2025
धारा 316(2), 318 बीएनएस

नाम आरोपी :- संजु वैष्णव पिता डिकेश्वर वैष्णव उम्र 29 साल, पता ग्राम देमार, वार्ड 6, थाना पाटन, जिला दुर्ग (छ.ग.)