🛑दुपहिया सवार युवक की मौत, पुरानी भिलाई थाने में मामला दर्ज
भिलाई नगर 13 दिसंबर। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे रोड 53 पर चरोदा में काली मंदिर के पास गुरुवार देर रात ई रिक्शा एवं दुपहिया वाहन के मध्य हुई भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। मृतक अरमान यादव 35 वर्ष भिलाई-3 के गतवा तालाब पार का रहने वाला है। पुरानी भिलाई पुलिस के द्वारा मामला दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
पुरानी भिलाई पुलिस के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि ई-रिक्शा और दुपहिया वाहन के मध्य जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दोपहिया चालक अरमान यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद राहगीरों की मदद से अरमान को तत्काल शासकीय लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि उसकी 3 साल पहले विवाह हुआ था और वह एक बच्चे का पिता था। अरमान भिलाई-3 में ही एक ज्वेलरी शॉप में कार्यरत था। हादसे के बाद ई-रिक्शा चालक व वाहन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल से मिले तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

