आईजी रायपुर के साथ अमरेश मिश्रा को एसीबी, ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार

आईजी रायपुर के साथ अमरेश मिश्रा को एसीबी, ईओडब्ल्यू का अतिरिक्त प्रभार


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 12 मार्च । राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमरेश मिश्रा महानिरीक्षक रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, रायपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। यह आदेश राज्य शासन के द्वारा बीती रात्रि 1:00 बजे जारी किया गया है। प्रथम अवसर है कि इस प्रकार का कार्यभार दिया गया है। इसके पूर्व तक आईजी के साथ इंटेलिजेंस का प्रभाव दिया जाता रहा है। इसके साथ ही पूर्व डीजी डीएम अवस्थी की सेवाएं समाप्त कर दी गई है। इसके पूर्व कांग्रेस सरकार के द्वारा उन्हें ओएसडी बनाया था।