सेंट थॉमस महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित

सेंट थॉमस महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित


सेंट थॉमस महाविद्यालय में भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह आयोजित

भिलाई नगर 12 अप्रैल । सेंट थॉमस महाविद्यालय, भिलाई के माइक्रोबायोलॉजी एवं बायोटेक्नोलॉजी स्नातकोत्तर विभाग द्वारा महाविद्यालय की उद्यमिता विकास इकाई के संयुक्त तत्वावधान में भूतपूर्व छात्रों का मिलन समारोह 11 अप्रैल को आयोजित किया गया| इस कार्यक्रम का शीर्षक “वैज्ञानिक उदाहरण एवं वैज्ञानिक संचार” था| इस कार्यक्रम  की अतिथि वक्ता सेंट थॉमस महाविद्यालय की भूतपूर्व  छात्रा डॉ दिशा चौहान थी| डॉ चौहान सी कैम्प बैंगलोर में उद्यमिता एवं तकनीकी परामर्शदाता हैं | उन्होंने वैज्ञानिक जानकारी को विभिन्न तरीकों से प्रस्तुत करने के बारे में बताते हुए कहा कि हम शोधपत्र, पुस्तक एवं लेख के माध्यम से अपने विचार व्यक्त कर सकते हैं| उन्होंने वैज्ञानिक संचार के क्षेत्र में करियर के लिए उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी| उन्होंने छात्रों से बातें की एवं उन्हें स्वयं के बायोलॉजिकल अवधारणाओं के  बारे में उदाहरणों के माध्यम से जानकारी दी| इस कार्यक्रम ने छात्रों को किताबी ज्ञान से ऊपर उठकर अपनी जानकारी को  और विस्तृत करने में सहायता की| कार्यक्रम में 60 छात्रों ने भाग लिया|