दोना पत्तल निर्माण कार्य के साथ सामाग्री बिक्री कला का प्रशिक्षण दिया लोकार्पण समिति ने, 40 महिलाएं हुई प्रशिक्षित

भिलाई नगर 13 अक्टूबर ।  बहुआयामी संगठन लोकापर्ण समिति छत्तीसगढ़ द्वारा महिलाओ को निःशुल्क स्वरोजगार प्रदान करने ” महिला शक्ति केंद्र ” की स्थापना की गई है। लोकार्पण समिति छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष इस्माईल खान ने कहा कि,समाज सेवा कार्य के अंतर्गत भिलाई 3 क्षेत्र में समिति द्वारा गठित महिला समूह को निःशुल्क आरी वर्क, मटका कलाकृति, दीया बाती निर्माण, अगरबती, सिलाई कढ़ाई, मेहदी, ब्यूटी प्रशिक्षण, दोना पत्तल, निर्माण कार्य कुशल प्रशिक्षित महिलाओ के माध्यम से दिया जा रहा है। महिला समूह  द्वारा निर्मित सामग्रियों की बिक्री समिति द्वारा की जा रही है। आज समिति से जुड़ कर सैकड़ो महिलाए आर्थिक रूप से सक्षम हो रही है ।  लोकार्पण समिति के।सहयोग से अन्य महिला स्व सहायता समूह उतर डबरा पारा में महिला समूह की 40 महिलाओं को दोना पत्तल निर्माण कार्य के साथ बिक्री कला का प्रशिक्षण प्रदान किया गया । जिसमे समूह की अध्यक्ष सुमन बाई ठाकुर, सचिव मंजू साहू, जलयात्री वर्मा, बबीता कंवर, पूर्णिमा वर्मा, दुर्गा साहू, प्रेमिन बाई, महेश्वरी ध्रुव गोमती बाई, सपना ध्रुव, संतोषी साहू, मुन्नी बाई वर्मा सहित अन्य महिलाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।