रस्तोगी कॉलेज के छात्रावास का आरोप एवं वाटर कूलर खराब दूषित पानी पीने से छात्राएं हुई फूड प्वाइजनिंग की शिकार, प्रबंधन की लापरवाही की जाएगी कार्यवाही

भिलाई नगर 1 अगस्त । रस्तोगी कॉलेज के छात्रावास का आरओ एवं वाटर कूलर खराब होने की वजह से  छात्राओं की तबीयत खराब हुई है। जिला प्रशासन के द्वारा फूड प्वाइजनिंग के बाद एक छात्रा की मौत होने की पुष्टि भी की गई है। कलेक्टर पुष्पेंद्र मीणा ने कहा है कि कॉलेज प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है प्रबंधन के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

 रस्तोगी कॉलेज में आवासीय छात्रावास में कुछ छात्राओं की उल्टी दस्त होने की शिकायत के बाद हाईटेक अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिलने पर कलेक्टर  पुष्पेंद्र मीणा एवं एसपी डॉ अभिषेक पल्लव हाइटेक हॉस्पिटल पहुंचे। इससे पूर्व अस्पताल प्रबंधन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को इसकी जानकारी दी थी एवं उनकी टीम ने भी मौके पर पहुंच कर छात्राओं की तबीयत की स्थिति जानी थी। कलेक्टर  पुष्पेंद्र मीणा ने हॉस्पिटल में व्यवस्थाओं की जांच के निर्देश दिए थे। जिला प्रशासन की ओर से की गई जांच में पाया गया कि हॉस्टल में वाटर कूलर और आरओ खराब स्थिति में थे। जिसकी वजह से पानी दूषित था और छात्राओं की तबीयत खराब हुई। जांच में पाया गया कि पानी दूषित होने की वजह से छात्राओं की तबीयत खराब हुई। कलेक्टर ने बताया कि इस संबंध में हॉस्टल प्रबंधन की लापरवाही सामने आई है। एक छात्रा की मृत्यु भी हुई है। इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही की कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ जा रही है।