🔴देशभर की टीमें लेंगी भागीदारी
भिलाई, 21 फरवरी 2026। दुर्ग जिले के भिलाई स्थित प्रथम वाहिनी परिसर में 23 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक ऑल इंडिया पुलिस आर्चरी गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की पुलिस टीमों एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता का आयोजन प्रथम वाहिनी, भिलाई परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रतिदिन किया जाएगा। इसमें विभिन्न वर्गों में आर्चरी स्पर्धाएं संपन्न होंगी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस बलों के बीच खेल भावना को प्रोत्साहित करना, शारीरिक दक्षता को बढ़ावा देना तथा आपसी समन्वय को सुदृढ़ करना है।
दुर्ग पुलिस ने बताया कि इस आयोजन में देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले प्रतिभागी अपनी उत्कृष्ट निशानेबाजी कौशल का प्रदर्शन करेंगे, जिससे खेल प्रतिस्पर्धा के साथ-साथ पारस्परिक सौहार्द भी मजबूत होगा।

