भिलाई नगर 03 अप्रैल । अखिल भारतीय गढ़वाल समाज भिलाई मंडल का बैठक एवं होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ 31 मार्च रविवार को गढ़वाल मंगल भवन चंद्र नगर कोहका में मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती एवं ब्रह्मलीन बापू मुरारी लाल ब्रम्हे के छायाचित्र एवं पूजा अर्चना संरक्षक धन्नालाल अजीत भिलाई मंडल अध्यक्ष श्रीमती लीला देवी काशीपुरी, कोषाध्यक्ष भरत लाल ब्रम्हे, सचिव राजकुमार ब्रम्हे ने की।
उक्त कार्यक्रम के पश्चात गोपाल नागेश्वर एवं सरला अजीत एवं उनकी टीम द्वारा फाग गीत गाकर रंग गुलाल एवम फूलों की होली के साथ उपस्थित जन समुदाय का हर्षवर्धन किया गया।

दोपहर के भोजन के बाद अखिल भारतीय गढ़वाल समाज का प्रथम भवन निर्माण के अधूरे कार्य से संबंधित आपसी चर्चा की गई ।
उक्त भवन निर्माण कार्य को अभिलंब करते हुए भिलाई मंडल की मदद से कार्य पूर्ण करने का निर्णय लिया गया। जिसमें सर्वप्रथम मंडल अध्यक्ष लीला देवी कैलाश काशीपुरी ने ₹25000/– की देने की घोषणा की साथ ही साथ सरला प्रीतम अजीत, ₹5000, अभिषेक अजीत₹2500, फकीरा लाल चावले ₹2000, कपिल हरिंद्रावार एवम राशि सिल्हारे ₹1000 एवं भवन में जितने भी विंडो लगे हैं देने की घोषणा की। नीरज चावले द्वारा बाथरूम सीट एवम टाइल्स, अनिल एवं संजय खंडेश्वर की तरफ से भवन के लिए वाटर फिल्टर, संतोष गढ़वाल भिलाई 3 इनकी ओर से दो दरवाजा, प्रमिला सूर्यवंशी इनके तरफ से भी दो दरवाजा, मायाराम गढ़वाल भिलाई तीन 1000 रुपए, रमेश नागेश्वर पुराई 1000/– एवं अन्य जनसमुदाय द्वारा मदद की घोषणा की गई। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित फकीरा लाल चावले, राजा शिवाले, मोहन चावले, भारत लाल ब्रम्हे, राजकुमार ब्रम्हे, नागेश्वर संतोष गढ़वाल, धन्नालाल ,अजीत, रविंद्र पांडे, कैलाश काशीपुरी, मानक लाल चावले, सुखनंदन वराडे, शिव अजीत, टेकराम हरिंद्रवर ,दिनेश अजीत, अभिषेक अजीत , पीतम अजीत, मनोज कश्यप, संतोष कश्यप, कपिल हरिंद्रवार, रमेश नागेश्वर ,पवन सूर्यवंशी ,राहुल परिमल, चमन वराडे, नीरज चावले, महेंद्र पांडे, नारी शक्ति में रेखा ब्रम्हे, मीरा पांडे ,नीलू अजीत, सरला अजीत, उषा हरिंद्रावर, प्रमिला सूर्यवंशी, सरला ब्रम्हे सोनू शिवाले,अंजनी चावले तुलसा चावले, कुंती काशीपुरी, भारद्वाज ( शिवपुरी) एवं अन्य की उपस्थिति रही।

