28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में सभी बैंकों में छुट्टी घोषित

28 अगस्त को रक्षाबंधन पर्व पर छत्तीसगढ़ में सभी बैंकों में छुट्टी घोषित


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 18 अगस्त 2026। साप्रवि ने 28 अगस्त शुक्रवार को रक्षाबंधन पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस दिन प्रदेश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और उनके प्रशासनिक कार्यालय भी बंद रहेंगे।

इस संबंध में आईबाक छत्तीसगढ़ ईकाई ने पिछले दिनों मुख्यमंत्री साय से भेंट कर अवकाश घोषित करने की मांग की थी। तदनुसार सीएम के निर्देश पर जीएडी ने आदेश जारी किया है। इसके साथ ही 29 अगस्त को सीएल लेने पर बैंक अधिकारी कर्मचारी तीन दिन छुट्टी का फायदा उठा सकेंगे।

Oplus_16908288