भिलाईनगर, 12 फरवरी। भिलाई आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी संघ का चुनाव आज संपन्न हुआ। अध्यक्ष पद के लिए हुए इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष रवि जान सिंह के द्वारा अपने प्रतिद्वंदी विजय सिंह को 12 मतों से परास्त किया।
निर्वाचन अधिकारी अधिवक्ता देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कल 111 सदस्यता वाले इस संघ के चुनाव को लेकर मतदान की प्रक्रिया सुबह 11:00 बजे प्रारंभ हुई। दोपहर 12:00 तक चली मतदान की प्रक्रिया में शत प्रतिशत मतदान हुआ। मतों की गणना का कार्य दोपहर 1:00 शुरू हुआ एवं आधे घंटे में परिणाम घोषित कर दिया गया। इस चुनाव में पूर्व अध्यक्ष रवि जान को कल 61 मत प्राप्त हुए तथा दूसरे उम्मीदवार विजय सिंह को कल 49 मत प्राप्त हुए । इस प्रकार से रवि जान सिंह के द्वारा 12 मतों से यह चुनाव जीत लिया। इस प्रकार से 3 साल बाद हुआ चुनाव में पूर्व अध्यक्ष रवि जांन सिंह सीधे हुए इस मुकाबले में जीत हासिल कर ली।
आकाश गंगा थोक सब्जी मंडी संघ का चुनाव संपन्न शत प्रतिशत हुआ मतदान, सीधी टक्कर में रवि जान सिंह हुए विजय

