सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 21 जून। पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह को राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया है। यह पद पिछले छह महीने से खाली है।

प्रदेश में नगरीय निकाय के चुनाव नवंबर-दिसंबर में होंगे। पूर्व मुख्य सचिव अजय सिंह वर्तमान में राज्य योजना आयोग के उपाध्यक्ष के पद पर हैं। इसके अलावा राज्य शासन के द्वारा 2 भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जिसमें इस रजत बंसल को आयुक्त मनरेगा व कुलदीप शर्मा को रजिस्टर सहकारी संस्थाएं का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है जबकि सुश्री नम्रता जैन का तबादला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा कर दिया गया है।

