सहायता एक सहयोग समाज सेवी संस्था ने बुजुर्ग महिला का बना कर दिया आशियाना , भारी बारिश में ढह चुकी झोपड़ी
भिलाई नगर 20 अगस्त । सहायता एक सहयोग समाज सेवी संस्था के द्वारा अपनी मुहिम के तहत जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बारिश के कारण बुजुर्ग महिला की ढह चुकी झोपड़ी का पुनर्निर्माण कर उन्हें सौंपी है।
सहायता एक सहयोग संस्था के अध्यक्ष राजा सिंह संधू ने बताया कि भिलाई नगर रेलवे स्टेशन के समीप श्रमिक बस्ती में रहने वाली बुजुर्ग महिला सोनबाई की झोपड़ी भारी बारिश के कारण ढह गई थी । बेघर हो चुकी इस बुजुर्ग महिला के संबंध में सहायता एक सहयोग संस्था को जानकारी प्राप्त हुई थी। श्री संधू ने बताया कि संस्था का उद्देश्य की भिलाई क्षेत्र में बेसहारों को सहारा भूखे को भरपेट भोजन एवं बेघर को घर उपलब्ध कराने की उनकी एक मुहिम है । इसी मुहिम के तहत संस्था के द्वारा बुजुर्ग बेघर महिला को फिर से उनका घर बना कर देने का वादा किया गया था और इसी वादे के तहत कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कल सहायता एक सहयोग की पूरी टीम के द्वारा फिर से बेघर बार हो चुकी बुजुर्ग महिला सोनबाई का आशियाना तैयार करके दिया गया है।

श्री संधू ने बताया कि बुजुर्ग महिला का आशियाना खड़ा हो सके इसके लिए लगातार सहायता एक सहयोग की पूरी टीम राशि एकत्रित करने के लिए नेहरू नगर चौक पर कई सप्ताह से कॉल लगाकर केवल ₹5 में भरपेट भोजन करवाती आ रही थी इस चैरिटी कार्य से एकत्रित धन राशि से ही बुजुर्ग महिला सोनबाई का आशियाना खड़ा किया गया है इस मुहिम में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष तौर पर इस नेक कार्य में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति संस्था ने आभार व्यक्त किया है। इस कार्य को पूर्ण करने में संस्था के मार्गदर्शक राजा संधू सहयोगी अरविंदर सिंह खुराना एवं जोनाथन जोना एवं टीम के सदस्य जो अपना 100% देने से कभी नही चूकते । जिसमें ठाकुर लोकदित्य सिंह , रशनीत कौर भाटिया , शशांक सिंह , रजत कुमार , आदित्य शर्मा , संकेत सिंह चौहान , आशुतोष चक्रधारी , राहुल देवांगन , दमंजीत सिंह सैनी , दीपिका पांडेय शामिल है ।

