हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में दो बार के प्रयास के बाद केवल 40 फ़ीसदी सीटें भरी , अब तीसरे से उम्मीद, 10 जुलाई तक प्रवेश के लिए स्टूडेंट कर सकते हैं आवेदन, बीए अंतिम का परिणाम 50 प्रतिशत

<em>हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में दो बार के प्रयास के बाद केवल 40 फ़ीसदी सीटें भरी , अब तीसरे से उम्मीद, 10 जुलाई तक प्रवेश के लिए स्टूडेंट कर सकते हैं आवेदन, बीए अंतिम का परिणाम 50 प्रतिशत</em>


दुर्ग 6 जुलाई । दुर्ग से जुलाई हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पोर्टल पुनः खोला गया है। यह पोर्टल 10 जुलाई तक सभी कक्षाओं के लिए खुला रहेगा। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के परीक्षा उपकुलसचिव, डाॅ. राजमणि पटेल तथा अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि जो आवेदक विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व में दो बार ओपन किये गये प्रवेश पोर्टल की अवधि में ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पाये थे वें सभी तृतीय बार ओपन किये गये पोर्टल में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इन सभी आवेदकों की गुणानुक्रम के अनुसार सूची 11 जुलाई को जारी होगी। विश्वविद्यालय द्वारा एमए, एलएलबी, बीपीएड, बीलिब आदि सभी कक्षाओं के प्रवेश पोर्टल खोल दिये गये है।
डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि दुर्ग संभाग में खोले गये 12 नवीन शासकीय महाविद्यालयों के लिए प्रवेश पोर्टल पूर्व से ही 10 जुलाई तक ओपन किया गया है। इन महाविद्यालयों की सीटों को मिलाकर इस बार विश्वविद्यालय में स्नातक स्तर की 3240 सीटों की वृद्धि हुई है। डाॅ. श्रीवास्तव ने बताया कि विभिन्न महाविद्यालयों से प्राप्त प्रवेश संबंधी जानकारी के आधार पर 05 जुलाई तक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालयों में कुल 20624 प्रवेश हुए है जो उपलब्ध सीटों का लगभग 40 प्रतिशत के बराबर है। डाॅ. श्रीवास्तव के अनुसार तृतीय प्रवेश सूची जारी होने के पश्चात् प्रवेश सीटें भरने की प्रक्रिया में तेजी आयेगी।
इस बीच विश्वविद्यालय ने 04 और परीक्षा परिणाम जारी किये जिसमें बीएड चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल 4892 परीक्षार्थियों में 4694 परीक्षार्थी सफल रहे जिनका परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा। इसके अलावा विश्वविद्यालय में एम . अंग्रेजी पूर्व की परीक्षा में शामिल 1330 परीक्षार्थियों में 664 परीक्षार्थियों को उत्तीर्ण घोषित किया जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत रहा। बीए भाग 03 में शामिल 23581 परीक्षार्थियों में 11737 विद्यार्थी उत्तीर्ण रहे जिनका परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत रहा। एमएड चतुर्थ सेमेस्टर में शामिल 360 परीक्षार्थियों में 284 परीक्षार्थी उत्तीर्ण रहे जबकि 60 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका गया। इनका औसत उत्तीर्ण प्रतिशत 79 रहा।