गृहमंत्री की समीक्षा बैठक के बाद पुलिस ने की वीकेंड नाइट पेट्रोलिंग, अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशेड़ियों के खिलाफ कार्यवाही, धरे गए 104
रायपुर, 20 अगस्त। गृहमंत्री की समीक्षा बैठक में संसदीय सचिव गृह विकास उपाध्याय के द्वारा रायपुर में पुलिसिंग पर प्रश्न चिन्ह लगाने के बाद शनिवार रात सभी 22 थाना इलाकों में सघन वीक एंड नाइट पेट्रोलिंग हुई।
इसमें अड्डेबाजों एवं सार्वजनिक जगहों पर नशा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। एन्टी क्राइम व साइबर यूनिट की टीम तथा ट्रैफिक टीम द्वारा भी सड़को पर शराब पीकर, हथियार रखकर वाहन चलाने वाले बदमाशो की चेकिंग की गई।
इस अभियान दौरान कुल 104 लोगों को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस का यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा।

