हिंदुस्तान ठेका श्रमिक यूनियन के प्रदर्शन के बाद संयंत्र ने मृतक श्रमिक की पत्नी को दिया अनुकंपा नियुक्ति पत्र ठेकेदार ने नकद 50 हजार एवं ढाई लाख का दिया चेक
भिलाई नगर 10 जून भिलाई इस्पात संयंत्र के एसएमएस – 2 के कनवर्टर शॉप एक में कल हुए हादसे में मृत ठेका श्रमिक के पत्नी को आज संयंत्र प्रबंधन के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पत्र दिया गया है जबकि ठेकेदार के द्वारा ढाई लाख रुपए का चेक एवं 50 हजार रुपए नकद का भुगतान किया गया है इसके पूर्व आज संयंत्र में हो रहे लगातार हादसों के विरोध स्वरूप सुबह 8:00 से 8:30 बजे तक जोहरा तराई के पार्षद हरीश नायक एवं हिंदुस्तान ठेका श्रमिक के महासचिव योगेश सोनी के नेतृत्व में जमकर प्रदर्शन किया गया इसके पश्चात मृतक की पत्नी श्रीमती मीना बाई एवं यूनियन कार्यकर्ताओं ने सेक्टर 9 अस्पताल स्थित मरचुरी पहुंच कर प्रदर्शन किया गया। यूनियन एवं परिजनों के द्वारा मांग की गई कि मृतक के आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति दी जाए इस पर प्रबंधन के द्वारा अनुकंपा नियुक्ति पत्र देने के लिए सहमति दी गई जबकि ठेकेदार एमजे इंटरप्राइजेस की ओर से मृतक के परिजनों को ढाई लाख रुपए का चेक एवं ₹50000 नगद का भुगतान किया गया।

इस दौरान हिंदुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन सीटू के महासचिव योगेश सोनी , कार्यकारी अध्यक्ष ज्योति निर्मलकर , सचिव तुहेंद्र सिंग, मीणा विश्वकर्मा , झब्बू साहू, मोहन सागरवंशी, सहित जोरातराई के पार्षद हरीश नायक व जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता जावेद खान एवम आर बी के राव अध्यक्ष इंटक (खदान) शामिल थे।

मृत ठेका श्रमिक की पत्नी को संयंत्र ने दिया नियुक्ति पत्र
भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने सौंपी गई नियुक्ति पत्र में उल्लेखित किया है कि अर्जुन साहू, लेबर आई.डी.-720189, SSW जो मेसर्स एम. जे. इन्टरप्राईजेस में ठेका कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे। SMS-II क्षेत्र में 9 जून को हुए आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने का खेद है।संयंत्र प्रबंधन के द्वारा अर्जुन साहू के परिवार के किसी एक पात्र आश्रित सदस्य को उपरोक्त दुर्घटना की निष्पक्ष जांच के उपरान्त नियमानुसार अनुकम्पा नियुक्ति दी जाएगी।


