बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद आज 8 लोगों के लापता होने की हुई आधिकारिक पुष्टि 🛑 25 मई को बेरला ब्लाक के बोरसी पिरदा में हुआ था धमाका 🛑 5 लाख परिजनों को दिया जाएगा, एक सप्ताह में लापता नहीं मिले तो बकाया 5 लाख देंगे

बारूद फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद आज 8 लोगों के लापता होने की हुई आधिकारिक पुष्टि 🛑 25 मई को बेरला ब्लाक के बोरसी पिरदा में हुआ था धमाका 🛑 5 लाख परिजनों को दिया जाएगा, एक सप्ताह में लापता नहीं मिले तो बकाया 5 लाख देंगे



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 27 मई। बेरला ब्लॉक अंतर्गत बोरसी पिरदा गांव में 25 मई की सुबह 7:30 बजे डायनामाइट फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट के बाद कितने लोग लापता हैं, इसकी वास्तविक जानकारी नहीं मिल पा रही थी। आखिरकार कल देर रात तक सेना की मदद से मलबा हटाने का कार्य संपन्न हुआ जिसके बाद बेमेतरा के कलेक्टर रणवीर शर्मा ने आधिकारिक रूप से आज जानकारी दी है कि आठ लोग लापता हैं, लापता लोगों के नाम भी जारी किए हैं।

जिसमें पुष्पराज देवदास पिता हीरा लाल, रामकिशुन ध्रुव पिता राजकुमार, भीषम साहू पिता संतोष साहू, नीरज ध्रुव पिता जयकुमार ध्रुव, नरहर ध्रुव पिता महान सिंग ध्रुव, विजय गंधर्व पिता मुन्ना देवदास, शंकर यादव पिता चुरामन यादव, लोकनाथ यादव पिता तुला राम यादव शामिल हैं। वहीं इस हादसे में झुलसे सेवक राम की रायपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई तथा 6 लोगों का अभी भी उपचार जारी है। फैक्ट्री में जो ब्लास्ट हुआ था उसमें जिला प्रशासन की ओर से जारी किए गए आधिकारिक रिपोर्ट में एक की मौत व 8 लोगों के लापता तथा 6 लोगों के घायल होने की पुष्टि हो गई है।‌ कलेक्टर ने जानकारी दी है कि फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा 5 लाख रुपये लापता लोगों के परिजनों को तत्काल दिया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन जो है वो समाप्त हो गया है और आठ लोग जो लापता हैं, जिला प्रशासन की टीम उनको ढूंढने में लगी हुई है। तात्कालिक राहत के लिए फैक्ट्री प्रबंधन के द्वारा पांच लाख रुपए की राशि अभी तत्काल सहायता के रूप में जो आठ लापता हैं, उनके परिजनों को दे रहे हैं और एक सप्ताह के भीतर लापता व्यक्ति को ढूंढ निकालेंगे या फिर उनकी शिनाख्त करेंगे क्योंकि जो साइट है वहां पर उनके काम करने की आशंका जताई जा रही है और उसके बाद जो है वह पाँच लाख रुपये की अतिरिक्त राशि है वो भी प्रबंधन के द्वारा दे दी जाएगी। कुछ बॉडी पार्ट्स जो हैं वह हमें मलबे में मिले हैं तो उनको हमने डीएनए जांच के लिए भेज दिया है, जांच शीघ्र हो जाएगी। रात को ही घटना की मजिस्ट्रेट इंक्वायरी आदेश निकल जाएगा। किन कारणों से ऐसा हुआ और भविष्य में क्या ऐसे उपाय किए जाएं जिससे इस तरह की अप्रिय घटना न हो, यह तफ्तीश और प्रयास होंगे।