लव मैरिज के महीने बाद दबाववश पत्नी को अलग करने से परेशान युवक ने कर ली खुदकुशी, पिता ने वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति

लव मैरिज के महीने बाद दबाववश पत्नी को अलग करने से परेशान युवक ने कर ली खुदकुशी,  पिता ने वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति


लव मैरिज के महीने बाद दबाववश पत्नी को अलग करने से परेशान युवक ने कर ली खुदकुशी,

पिता ने वैशाली नगर पुलिस की कार्रवाई पर जताई आपत्ति

भिलाई नगर, 19 अगस्त। लव मैरिज के एक महीने बाद पत्नी के वियोग में सुपेला थाना अंतर्गत पांच रास्ता निवासी सोनू सिंह (25 वर्ष) पिता राजेश सिंह ने कल शाम फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया जा रहा है कि लव मेरीज के महीने भर बाद जब वह भिलाई लौटा तो लड़की के परिजनों ने पुलिस के साथ  मिलकर उस पर दबाव बनाया और लड़की को ले गए। इसके बाद से युवक हैरान परेशान था तथा गुमसुम रहने लगा था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोनू ने एक महीने पहले रामनगर मुक्तिधाम के पास की एक लड़की से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद लड़की के पिता ने प्रेम विवाह को मानने से इंकार कर दिया और उसे अपने साथ ले गया। इसी गम में सोनू ने कल शाम अपने घर में फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि सोनू इडली व दोसा का मिस्त्री था।वह शादी व्याह या अन्य प्रोग्राम में वह कैटर्स के साथ जाता था। लड़की के चले जाने से वह इतने गम में था कि उसने काम पर जाना भी बंद कर दिया था। वह दिन भर अपने आपको कमरे में बंद रखता था और मोबाइल में लड़की और अपने विवाह व अन्य पलों की तस्वीरें देखता रहता था। उसके पिता ने बताया कि सोनू ने अपने पैतृक गांव जाकर लड़की से शादी की थी। दूसरे कास्ट में शादी करने के बाद भी सोनू के दादा ने पोता बहू को स्वीकार कर लिया था। उनके पास दोनों एक महीना रहे भी। जब सोनू वहां से भिलाई लौटा तो दादा ने उसे व बहू को 60 हजार रुपए विदाई भी दी थी। भिलाई आने के बाद सोनू के विवाह को न मानते हुए उससे उसकी पत्नी को अलग कर दिया गया जो खुदकुशी का कारण बन गया। 

सोनू सिंह के पिता राजेश ने बताया कि उसका बेटा 22 वर्षीय लड़की से प्रेम करता था। डेढ़ महीने पहले वह लड़की को लेकर बिहार के गोपालगंज जिले अपने पैतृक गांव भाग गया था। वहां उसने आर्य समाज में लड़की के साथ शादी कर ली। लड़की के पिता ने वैशाली नगर थाने में लड़की की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। सोनू एक महीने तक लड़की के साथ गांव में रहा। इसके बाद उसे लेकर भिलाई अपने घर आ गया। लड़की के पिता को उनके लौटने का पता चला तो उन्होंने वैशाली नगर थाने में शिकायत की और पुलिस के साथ आकर लड़की को ले गया फिर बेटी को भेजने से मना कर दिया। इसके बद से सोनू अपने पिता से कहता था कि वह उस लड़की के बिना नहीं रह पाएगा। उसने गुरुवार को लड़की के दुपट्टे से से ही फांसी लगा ली। राजेश सिंह का कहना है उसका बेटा सोनू लड़की के गम में काफी दुखी था। वह बार-बार मरने की बात करता था, इसके चलते उन्होंने लड़की के पिता से दोनों की शादी कराने की बात भी की थी। अंतर्जातीय विवाह होने के चलते लड़की का पिता तैयार नहीं हुआ। 

मृतक के पिता राजेश सिंह ने कहा कि लड़का और लड़की दोनों बालिग थे। लड़की ने पुलिस के सामने थाने में यह बोला भी था कि वह सोनू के साथ रहना चाहती है। इसके बाद भी वैशाली नगर पुलिस ने जबरदस्ती लड़की को उसके पिता के साथ भेज दिया। यदि लड़की की मर्जी पुलिस मानती और दोनों को साथ रहने देती तो आज उसका बेटा जिंदा होता।