महिला की हत्या कर शव फेंका गया ग्राम जोहरा तराई में, उतई पुलिस मौके पर, संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
भिलाई नगर 25 फरवरी । उतई थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम जोहरा तराई के शराब भट्टी के पास विवाहित महिला का शव मिला है। उतई पुलिस ने प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका व्यक्त की है। संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आशंका व्यक्त की है कि महिला की हत्या के पश्चात शव को जोहरा तराई में लाकर फेंका गया है।
एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौड़ ने बताया कि आज उतरी पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम जोरा तराई में शराब भट्टी के पास एक महिला का शव पड़ा हुआ है । इस पर पुलिस तत्काल मौका स्थल पर पहुंची अवलोकन के दौरान महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए । प्रथम दृष्टया मामला हत्या का पाया गया है। शव की शिनाख्त पूजा निर्मलकर उम्र लगभग 32 वर्ष के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि महिला का यह दूसरा विवाह था । वर्तमान में पूजा भिलाई 3 ग्राम उम्दा निवासी अविनाश झा के साथ रह रही थी। पुलिस ने संभावना व्यक्त की है कि महिला की हत्या करने के पश्चात शव को जोरा तराई लाकर फेंका गया है । महिला का मायका भी जोरा तराई का बताया गया है । पहला वैवाहिक संबंध लगभग सात-आठ वर्षो से पूर्व टूट चुका है । इसके बाद उसके द्वारा दूसरा विवाह उम्दा भिलाई-3 निवासी अविनाश झा के साथ किया गया था ।फिलहाल पुलिस के द्वारा महिला के पति अविनाश झा को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उतई थाना प्रभारी मोनिका पांडे ने बताया कि घटना की जानकारी के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनंत साहू ,एसडीओपी पाटन देवांश सिंह राठौर भी पहुंच गए थे। महिला की हत्या धारदार हथियार से की गई है। फिलहाल मर्ग कायम कर विवेचना की जा रही है।

