अपहरण के बाद भिलाई से भोपाल तक पिछले 2 माह से साथ लिए फिरता रहा, नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले अपचारी को पुलिस ने पकड़ा, एक आरोपी को भेजा जेल
भिलाई नगर 8 अगस्त । नाबालिग किशोरी का अपरहण कर 2 माह तक भिलाई से भोपाल लिए हुए फिरने वाले अपचारी को सुपेला पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया । इस दौरान अपचारी के द्वारा किशोरी को शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। नाबालिग किशोर के द्वारा अपने साथियों के मदद से घटना को अंजाम दिया था। सुपेला पुलिस ने तीन अपचारी एवं एक आरोपी गिरफ्तार घटना में प्रयोग किया गया वाहन जप्त कर लिया है।
प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर नसर सिद्दीकी ने बताया कि सुपेला पुलिस के द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए बच्चों के पता तलाश कर सफलता प्राप्त की है। प्रार्थी के द्वारा अपनी 15 वर्षीय बेटी के गुम होने व किसी अपराधिक कृत्य हेतु अज्ञात व्यक्ति के द्वारा अपहरण करने संबंधी रिपोर्ट पर सुपेला पुलिस के द्वारा लगातार पता तलाश किया जा रहा था। परन्तु विगत दो माह से किसी भी प्रकार का कोई सूत्र न मिलने से परिजनों एवं पुलिस के द्वारा अनहोनी की आशंकाओं से परेशान थे । अथक प्रयास कर सभी पहलुओं को बारिकी से जांच पड़ताल के दौरान आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। आरोपी का आखिरकार पता चल ही गया। रिसाली भिलाई में घेराबंदी कर पकड़ कर पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया। परन्तु विस्तृत पूछताछ पर भी उसके द्वारा अपराध करने से इंकार करता रहा। इस पर पुलिस के हाथ लगे सबूतो के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आखिरकार अपचारी टूट गया और अपने दो अपचारी साथियों के साथ पीडिता को उसके घर के पास कोसा नगर से एक्टीवा स्कूटी के माध्यम से अपचारी अपने दोस्त जीतू के घर ले गया और घटना के पश्चात किसी का भनक लगने नहीं दिया व पीडिता को अपने घर के छत में एवं सहयोगी जीतू के यहां एवं भोपाल में रख कर इधर उधर छुपता भागता रहा । 3 अगस्त को भोपाल से वापस आकर रिसाली में अपहृता को छुपा कर रखा था जिसे सुपेला पुलिस के द्वारा महिला स्टाफ एवं साक्षियों के साथ अपचारी के निशानदेही पर पीड़िता को रिसाली से अपचारी के कब्जे से बरामद किया गया। जिस पर पीडिता के द्वारा बताया कि शादी का प्रलोभन देकर बुलाकर उसके साथ रिसाली, भोपाल में रख कर अनाचार किया है। प्रकरण में अपचारी के अन्य दोस्त दो अपचारी साथी एवं एक आरोपी जीतू को पुलिस ने पकड़ा और घटना में प्रयुक्त काले रंग के एक्टीवा को बरामद कर अपराध क्र. 572 / 2022 धारा 363, 366, 376 (2) (एन), 342, 34 भादवि 4, 6, 17 पाक्सो एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही कर 03 अपचारियों को बाल संप्रेक्षण गृह एवं 01 आरोपी जीतू को जेल दाखित किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्गेश कुमार शर्मा, सउनि रजनीकांत दीवान, सउनि खुशबू वर्मा, प्र.आर. संतोष शर्मा, आर. विकास तिवारी, सुरेन्द्र पटेल, राहुल साव, म. आर. तोषी गोस्वामी का विशेष योगदान है।

