शादी से उठने के बाद दूल्हन को लगी गुटखे की तलब 🛑 दुल्हा जैसे ही फोन में मशगूल हुआ…..👁️‍🗨️ देखिए विडियो 🛑 सीएम सहित अनेक हस्तियों से मिला सामूहिक विवाह में आशिर्वाद

<em>शादी से उठने के बाद दूल्हन को लगी गुटखे की तलब 🛑 दुल्हा जैसे ही फोन में मशगूल हुआ…..👁️‍🗨️ देखिए विडियो 🛑 सीएम सहित अनेक हस्तियों से मिला सामूहिक विवाह में आशिर्वाद</em>



सीजी न्यूज आनलाईन डेस्क, 29 मई। सामूहिक विवाह के जिस समारोह में‌ मुख्यमंत्री सहित अनेक हस्तियां वर वधु को आशीर्वाद देने पहुंचीं वहीं लंबे समय से विवाह में बैठी एक दुल्हन को गुटखे की जबरदस्त तलब लगी वह इधर उधर देखने लगी। दूल्हा जैसे ही फोन पर बात करने में मशगूल हुआ दूल्हन ने गुटखे का धीरे से पाउच फाड़ा और मुंह घुमा गुटखा पलट लिया तब उसकी तलब को राहत मिली।


आपको बता दें कि राजस्थान के बारां जिले में मंत्री प्रमोद जैन भाया और जैन गो सेवा संघ की ओर से 26 मई 2023 को 2 हजार 222 जोड़ों का सामूहिक विवाह करवाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करवाया गया। अब उसी सामूहिक विवाह सम्मेलन में बने वीडियो रोचक हरकतों के कारण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शादी होने के बाद एक-दूल्हा-दुल्हन का ऐसे ही चौंकाने वाला चर्चित वीडियो उजागर हुआ है, जिसमें विदा लेकर घर समय दुल्हन के स्टाइल को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। बारां में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, क्षेत्र के विधायक और खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचकर नवविवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया था। उसके बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें विदाई की बेला पर एक दुल्हन गुटखे का पाउच फाड़कर स्टाइल से खाते दिखाई दे रही है। जिसे पास में खड़ी एक कार से किसी ने रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।