क्रिकेट के बाद अब चुनाव के लिए ऑनलाइन दांव लगने से पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद 🛑 ईडी की लगातार कार्रवाई के बाद भी महादेव बुक हावी 🛑 ईडी, आईटी और पुलिस महकमे को सट्टाकिंग सौरभ का सीधा चैलेंज

<em>क्रिकेट के बाद अब चुनाव के लिए ऑनलाइन दांव लगने से पुलिस प्रशासन की उड़ी नींद 🛑 ईडी की लगातार कार्रवाई के बाद भी महादेव बुक हावी 🛑 ईडी, आईटी और पुलिस महकमे को सट्टाकिंग सौरभ का सीधा चैलेंज</em>



भिलाई नगर, 23 अक्टूबर। आनलाईन गेमिंग से शुरू होकर क्रिकेट की हर गेंद पर दांव लगाना भिलाई-दुर्ग से लेकर छत्तीसगढ़ तक आम बात हो गई है, दरअसल महादेव बुक ऐप के जरिए आनलाइन सट्टेबाजी प्रदेश सहित दीगर राज्यों में कार्रवाई के बावजूद थमने का नाम नहीं ले रही है और अब तो आचार संहिता के बीच विधानसभा चुनाव को लेकर भी पार्टी और प्रत्याशियों पर दांव लगना शुरू हो गया है जिसकी भनक पुलिस महकमे तक जा पहुंची है नतीजतन निष्पक्ष और आदर्श चुनाव करवाने के संकल्प के बीच सट्टेबाजी की खबर से पुलिस अधिकारियों की पेशानी पर बल दिखाई पड़ने लगा है।


जानकारी मिली है कि अब क्रिकेट के बाद देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए ऑनलाइन सट्टा ऐप महादेव में दांव लगने शुरू हो गया है और इसकी भनक लगते ही पुलिस प्रशासन की नींद भी उड़ चुकी है।
गौरतलब हो कि ईडी की टीम लगातार महादेव ऐप के खिलाफ कार्रवाई कर रही है लेकिन इसकी गतिविधियों पर लगाम नहीं लगाया जा सका है। बताया जा रहा है कि पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए रेट कार्ड भी तय हो गए है। कांग्रेस-बीजेपी की जीत और हार को लेकर ऑनलाइन बोली लगने लगी है। एक तरफ वर्ल्ड कप क्रिकेट और दूसरी तरफ इलेक्शन-2023 का चार्ट तैयार किया गया है जिसमें कई लोगों ने चुनाव के लिए बेटिंग शुरु कर दी है। खबर यह भी है कि महादेव ऐप में चुनाव की तिथि करीब आते ही रेट लिस्ट भी ओपन कर दी जाएगी। अभी ऑनलाइन सट्टा में दिलचस्पी रखने वाले यूजर्स को क्रिकेट वल्ड कप के आलावा इलेक्शन-2023 बैटिंग करने का विकल्प एक विज्ञापन के तौर पर सीधे उनके मोबाइल स्क्रीन पर जारी किया गया है। कुल होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को मिलने वाली सीटों पर जीत के लिए दांव लगाने का विकल्प दिया गया है। साथ ही रेट कार्ड भी फिक्स हो गया है। लोग 100 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की राशि एक बार में लगा सकते हैं। इसके अलावा इसमें कांग्रेस और भाजपा की सीटों की संख्या भी लगभग तय की गई है।मिलाकर महादेव ऐप को संचालित करने वाले सौरभ चंद्राकर ने केंद्र सरकार की ईडी और आईटी विभाग सहित पुलिस महकमे को अब सीधे चैलेंज कर दिया है। महादेव ऐप में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा और कांग्रेस को मिलने वाली सीटों पर जीत के लिए दांव लगाने का विकल्प दिया गया है और रेट कार्ड भी फिक्स हो गया है। लोग 100 रुपए से लेकर 50 हजार रुपए तक की राशि एक बार में लगा सकते हैं। इसके आलावा इसमें कांग्रेस और भाजपा की सीटों की संख्या भी लगभग तय की गई है। अब देखना यह है कि निष्पक्ष चुनाव में दिन रात एक किए प्रशासनिक और पुलिस अमला महादेव आनलाईन पर अब किस तरह का शिकंजा कसेगा…?