बेटे को पागल कहे जाने के बाद दो पक्षों के मध्य मारपीट में घायल पिता ने 5 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम ,6 नाबालिग सहित 9 हुए गिरफ्तार
भिलाई नगर 29 सितंबर । ग्राम सिरसा खुर्द में बेटे को पागल कहे जाने पर दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट के बाद इलाज के दौरान घायल पिता की रायपुर के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान आज सुबह मौत हो गई। इस पर जेवरा सिरसा पुलिस के द्वारा 3 आरोपी एवं 6 नाबालिग किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है । सभी नाबालिग किशोरों को बाल संप्रेषण गृह में दाखिल कराया गया है।
जेवरा सिरसा पुलिस के मुताबिक 24 सितंबर को रात्रि 8:30 बजे सिरसा खुर्द गांव में गणेश विसर्जन के बाद नवयुवक जैतखाम के पास सतनाम भवन में आय व्यय का लेखा-जोखा की बैठक चल रही थी। मृतक देव नारायण आयु 45 साल निवासी सिरसा खुर्द का पुत्र रवि जो मानसिक रूप से विक्षिप्त है ने आकर सूरज नामक युवक के साथ विवाद किया। जिस पर सूरज के द्वारा उसे पागल कह कर भगा दिया गया था। जो इस बात को अपने पिता देवनारायण को बताया इस पर देवनारायण आक्रोशित होकर अपने साथ तीन-चार लोगों को लेकर हाथ में डंडे लिए बैठक स्थल पर पहुंचा और अलख निरंजन के सिर में डंडे से मारकर चोट पहुंचाया । जिससे अन्य गणेश समिति के किशोर नाबालिग आक्रोशित हो गए । दोनों पक्षों के मध्य जमकर मारपीट हुई । जिस पर मामला थाने पहुंचने पर दोनों ही पक्षों के खिलाफ चौकी जेवरा सिरसा के द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया था। परंतु इलाज के दौरान देवनारायण की आज सुबह रायपुर के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई । इस पर से आरोपी अलख निरंजन उम्र 36 वर्ष, दिलीप उम्र 36 वर्ष, देव कुमार 19 साल व 6 नाबालिग किशोर को हिरासत में लिया गया है। सभी नाबालिक को बाल संप्रेषण गृह में दाखिल किया गया है । सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 294 323 506 बी 147 302 के तहत कार्यवाही की गई है।

