मदद के बाद 7 लाख वापस मांगने मित्र के घर भटक रहे व्यवसायी ने लिखाई रपट, दोनों चेक बाउंस होने के बाद टूटा सब्र, सेक्टर-8 के ट्रांसपोर्टर, पत्नी-बेटे सहित 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज

मदद के बाद 7 लाख वापस मांगने मित्र के घर भटक रहे व्यवसायी ने लिखाई रपट, दोनों चेक बाउंस होने के बाद टूटा सब्र, सेक्टर-8 के ट्रांसपोर्टर, पत्नी-बेटे सहित 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज


मदद के बाद 7 लाख वापस मांगने मित्र के घर भटक रहे व्यवसायी ने लिखाई रपट, दोनों चेक बाउंस होने के बाद टूटा सब्र, सेक्टर-8 के ट्रांसपोर्टर, पत्नी-बेटे सहित 3 के खिलाफ जुर्म दर्ज
भिलाई नगर 15 सितंबर। मित्र को लगभग करीब सात लाख की मदद करना एक व्यवसायी को भारी पड़ गया है। पिछले एक वर्ष से वह अपनी रकम के लिए दोस्त के पीछे लगा रहा, उसने जो चेक दिए वह बाउंस हो गया। परेशान व्यवसायी ने दस्तावेजों के साथ थाना पहुंच अपने रूपये वापस दिलाने की दरख्वास्त की है।
छावनी पुलिस ने बताया कि भिलाई के ठेकेदार एवं ट्रांसपोर्ट व्यवसायी द्वारा अपने दोस्त को परेशानी के दिनों उसके मदद मांगने पर सहायता की और करीब 10 माह पूर्व 6 लाख 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद की परंतु आज तक उक्त राशि दोस्त के द्वारा वापस नहीं किये जाने से वह हैरान परेशान है। पुलिस के द्वारा इस मामले में सेक्टर 8 निवासी व्यवसायी अजय सिंह, उनकी पत्नी व पुत्र के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
छावनी पुलिस ने बताया कि उमेश मिश्रा निवासी शीतला मंदिर के पास, केम्प 2, नंदनी रोड का ठेकेदारी एवं ट्रांसपोर्टिंग का व्यवसाय हैं । पिछले वर्ष उनके परिचित अजय सिंह, उनकी पत्नी श्रीमती सुमन सिंह व पुत्र शुभम सिंह  घर आए और बताए कि उनके पंजीकृत ट्रक क्रमांक CG-07-BP-7760 एवं ट्रक क्रमांक Cg-07-BM-6284 एवं ट्रक क्रमांक Cg-07-A-6284 हैं, जो बैंक से फायनेंस है। जिसका किश्त का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, किश्त पटाने के लिए  रुपए देकर सहयोग करें। गाड़ी छुडाकर  काम में लगाकर आपका पैसा दे देंगे, नहीं तो गाड़ी आपके नाम पर पंजीकृत कर देंगे। सिंह परिवार के झांसे में आकर उमेश मिश्रा के द्वारा 22 दिसंबर 2021 को सुबह 11ः30 बजे 3 लाख 65 हजार रूपये तथा उसी दिन  3 लाख 20 हजार रूपये दो किश्त में दिया। जिसे 15 जनवरी 2022 तक वापस करने संबंधी दोनों पक्षों में इकरारनामा लिखकर नोटरी से सत्यापित कराया गया। समय पूर्ण होने के बाद भी सिंह परिवार के द्वारा उमेश मिश्रा को ₹6 लाख 85000 का भुगतान नहीं किया गया। उमेश के द्वारा लगातार प्रयास करने पर सिंह परिवार रुपए देने से मुकर गया। बार-बार रुपए मांगने पर सुमन सिंह के द्वारा 29 मई 2022 को भारतीय स्टेट बैंक इंदिरा पैलेस भिलाई शाखा का ₹ 3 लाख 20000 का चेक दिया गया तथा इसी दिन अजय सिंह के द्वारा पंजाब नेशनल बैंक सिविक सेंटर का ₹ 3 लाख 65000 का चेक दिया गया, उक्त दोनों ही चेक खाते में पर्याप्त रकम नहीं होने के कारण अनादरित हो गए। उमेश मिश्रा के द्वारा छावनी थाना में सिंह परिवार के खिलाफ शिकायत की गई।शिकायत पर से जांच करने के बाद छावनी पुलिस के द्वारा कल रात को आरोपी अजय सिंह, उनकी पत्नी श्रीमती सुमन सिंह एवं उनके पुत्र शुभम सिंह के खिलाफ धारा 34, 406 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।