दुर्ग 29 अगस्त । मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शिवनाथ नदी से महिला का शव एसडीआरएफ दुर्ग टीम ने निकाला था। उसकी शिनाख्त हो गई है। मृतिका द्वारा घरेलू विवाद के बाद नदी में कूद कर कल आत्महत्या की थी।
मोहन नगर थाना प्रभारी श्रीमती मोनिका पांडे ने बताया कि महमरा एनीकट से एक महिला का शव बहकर शिवनाथ नदी में आया था। एस.डी.आर.एफ की टीम ने घटनास्थल पहुंचकर कड़ी मेहनत कर बॉडी को बाहर निकाल कर पुलिस के सुपुर्द किया गया। मृतक महिला बिराजोबाई 60 वर्ष ग्राम कोटनी की रहने वाली थी। घरेलू विवाद के बाद महिला ने एनीकट में कूद कर आत्महत्या कर ली थी। जिनका शव बहकर नदी में आ गया था। इस रेस्क्यू ऑपरेशन में जिला सेनानी अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र सिंह, टीम प्रभारी ईश्वर खरे, दिलीप, रमेश, नरोत्तम, राजकुमार, मोहन, इंद्रपाल, राजेश नेताम, थानेश्वर, भानुप्रताप, अशोक, महेश, आशीष सिन्हा, हबीब खान की सराहनीय भूमिका रही।

