दुर्ग 22 मार्च। मोहन नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमा पारा मंडई मैदान दुर्ग के दो युवकों के मध्य आपसी विवाद हत्या में तब्दील हो गया । एक ने दूसरे युवक पर पत्थर से वार किया जिससे उसकी जान चली गई। मोहन नगर थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पेट्रोलिंग टीम की मदद से आरोपी को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
पुलिस ने बताया कि आमा पारा मंडई मैदान दुर्ग निवासी गोलू यादव 27 वर्ष एवं उसी के मोहल्ले में रहने वाले गणेश यादव 37 वर्ष के साथ पुरानी दुश्मनी थी । आज शाम को दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इस पर आवेश में आकर गणेश यादव ने गोलू यादव पर पत्थर से वार कर दिया। इससे गोलू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने जांच प्रारंभ कर दी। घटना के कुछ की देर के भीतर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के मुताबिक मृतक गोलू यादव मजदूरी का काम करता था तथा उसके मां ,पिता, भाई, बीवी सभी पेशा भी मजदूरी हैं।
आपसी विवाद के बाद एक युवक ने की दूसरे की हत्या, पत्थर से किया था घातक वार, घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की

