*भिलाई में एसडीएम कार्यालय, छावनी एवं भिलाई नगर में उप तहसील प्रारंभ करने मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन*

*भिलाई में एसडीएम कार्यालय, छावनी एवं भिलाई नगर में उप तहसील प्रारंभ करने मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन*


भिलाई में एसडीएम कार्यालय, छावनी एवं भिलाई नगर में उप तहसील प्रारंभ करने मुख्यमंत्री को अधिवक्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

भिलाई नगर 12 जनवरी । भिलाई में एस•डी•एम• कार्यालय, छावनी एवं भिलाईनगर तथा नकल शाखा को उप तहसील भिलाई नगर में स्थापित किए जाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उप तहसील भिलाई नगर के अधिवक्ताओ ने विगत दिनों ज्ञापन सौंपा।

उप तहसील भिलाई नगर के अधिवक्ता गणों द्वारा कलेक्टर दुर्ग को आवेदन देकर मांग की गई थी। जिस संबंध में  कलेक्टर  दुर्ग द्वारा आज से 4 वर्ष पूर्व 27 जनवरी 2017 को ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दुर्ग छ.ग. को इस आशय के साथ प्रेषित किया गया था कि भिलाई नगर में एस•डी•एम• कार्यालय की कार्यवाही किया जा सके। किंतु आज तक अनुविभागीय अधिकारी द्वारा चर्चा उपरांत कार्यवाही नहीं किया गया। मौखिक तौर पर अधिवक्तागण द्वारा कई बार मुलाकात करने के पश्चात भी टाल मटोल करने लगे जिससे कि स्पष्ट प्रतीत होता है कि नागरिकों की सुविधा को अनदेखा कर मात्र अपनी सुविधा राजस्व अधिकारी द्वारा फलीभूत करने में रुचि दिखाई जिससे नागरिकों में असंतोष व्याप्त है।  नागरिकों की असंतोष को ध्यान में रखते हुए भिलाई नगर में राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छावनी एवं भिलाई में खोला जाना आवश्यक है। ज्ञापन सौंपने वाले नसीम खान, खोबारगडे, डेरेश्वर बंजारे, अरविंद कुमार मौर्य, महेंद्र दास वैष्णव एवं बी.के. वर्मा शामिल है।