*सेक्टर-6 सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता घायल, बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज*

*सेक्टर-6 सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता घायल, बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज*


सेक्टर-6 सड़क दुर्घटना में अधिवक्ता घायल, बाइक सवार के खिलाफ अपराध दर्ज

भिलाई नगर, 22 जनवरी। कल दोपहर गैरेज रोड सेक्टर-6 में दो बाइक सवार आपस में टकरा गए। दुर्घटना में दोनों को चोट आई है। भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में धारा 279, 337 के तहत अपराध दर्ज किया है। 

पुलिस ने बताया कि कृष्णा नगर सुपेला निवासी 49 वर्षीय अधिवक्ता कृष्ण कुमार बांधे अपने वाहन क्रमांक सीजी 07 एलएन 3785 से गैरेज रोड होते हुए जिला न्यायालय दुर्ग जा रहे थे तभी दोपहर डेढ़ बजे सेक्टर-6 गैरेज रोड नाले के पास होंडा साईन क्रमांक सीजी 04 एमसी 0353 के चालक ने लापरवाही पूर्वक उतावलेपन से चलाते हुये पीछे से ठोकर मार दिया। बांधे को दाहिने गुठने, अंगूठा, बाएँ पैर, दाहिने हाथ की हथेली पर चोट आई है। शासकीय अस्पताल सुपेला में प्राथमिक उपचार करवाने के बाद शाम को अधिवक्ता ने रिपोर्ट दर्ज करवायी है।