संपूर्ण वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति, देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्कार भारती एवं महाराष्ट्र मंडल ने किया पुरस्कृत

संपूर्ण वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति, देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्कार भारती एवं महाराष्ट्र मंडल ने किया पुरस्कृत


संपूर्ण वंदे मातरम की मनमोहक प्रस्तुति, देशभक्ति समूह गान प्रतियोगिता के विजेताओं को संस्कार भारती एवं महाराष्ट्र मंडल ने किया पुरस्कृत

 

भिलाई नगर 19 अगस्त । स्वाधीनता की अमृत महोत्सव के शुभ अवसर पर संस्कार भारती दुर्ग एवं महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 भिलाई द्वारा कल संपूर्ण वंदे मातरम गौरव गान तथा देश भक्ति समूह गान प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ । देश भक्ति समूह गान का आयोजन  6 अगस्त को महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4 भिलाई में किया गया था,  जिसमें भिलाई नगर एवं  दुर्ग के स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र/ छात्राओं ने भाग लिया था । मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने भगवान नटराज एवं भारत माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया ।

श्री बघेल बघेल  ने कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा ऐसे कार्यक्रम निरंतर होते रहना चाहिए  संस्था के अध्यक्ष कीर्ति व्यास ने *संपूर्ण वंदे मातरम* की ऐतिहासिक जानकारी दी तत्पश्चात समूह गान के विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया जो इस प्रकार है- 

 *जूनियर ग्रुप* (10 से 16 वर्ष )

1. प्रथम – के.पी.एस., नेहरू नगर 

2. द्वितीय – शंकराचार्य हुडको  एवं 

3. तृतीय – डी.ए. व्ही हुडको एवं विशेष पुरस्कार माइलस्टोन खपरी ,  खालसा पब्लिक स्कूल  दुर्ग  एवं श्री शंकरा  सेक्टर 10

*सिनियर ग्रुप*-

 (16 वर्ष से अधिक ) 

1. प्रथम- के.पी. एस. नेहरू नगर, 

2. द्वितीय – डीएव्ही हुडको  एवं 3.  तृतीय – शंकराचार्य महाविद्यालय जूनवानी

विशेष पुरस्कार – श्री शंकरा सेक्टर 10, स्वरूपानंद नर्सिंग कॉलेज जुनवानी भिलाई  एवं महिला महाविद्यालय सेक्टर 9 पुरस्कार वितरण के पश्चात सामूहिक रूप से *संपूर्ण वंदे मातरम* का गान अतिथि , मुख्य अतिथि एवं श्रोताओं ने  ससम्मान अपने स्थान पर खड़े होकर एक स्वर में किया कार्यक्रम के संचालक प्रोफेसर महेश शर्मा सेवानिवृत्त प्राचार्य तथा कीर्ति व्यास के विशेष अनुरोध पर  विजय बघेल ने अपने सुमधुर स्वर से लोकगीत (मोर संग चलव गा ) छत्तीसगढ़ी गीत की प्रस्तुति दी। हार्मोनियम पर सपन भट्टाचार्य एवं तबले पर भूपेण्द्र ने संगत की  प्रख्यात वायलिन वादक *व संस्कार भारती अध्यक्ष  कीर्ति व्यास ने अपने तीन पीढ़ियों पल्लवी एवं कोरल के साथ वायलिन वादन  से संपूर्ण वंदे मातरम की संगीतमय प्रस्तुति दी इसी कड़ी में अभिनव वडनेरकर ने बांसुरी पर संपूर्ण वंदे मातरम की प्रस्तुति दी। युवा चित्रकार यश सिंह बैस ने क्रान्तिकारियों के कुछ स्केच बनाकर प्रस्तुत किये उसका सम्मान विजय  बघेल ने किया इसके पश्चात सभी विजेताओं ने *संपूर्ण वंदे मातरम* एवं *देशभक्ति गीतों* के थीम से ओत-प्रोत होकर अपनी-अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी कार्यक्रम का समापन छात्राओं ने संपूर्ण वंदे मातरम पर भरतनाट्यम की आकर्षक एवं मनमोहक प्रस्तुति से दर्शक दीर्घाओं का मनमोह लिया  । इस नृत्य का निर्देशन रितूपर्णा ने किया।कार्यक्रम में विशेष रूप से महाराष्ट्र मंडल सेक्टर 4, से अजय कुलकर्णी , मिलिंद मोघे, प्रमोद राजपूत ,जयंत जोशी , विजय वाघमारे, प्रदीप कान्हे ,रविंद्र जाधव ,सुहास द्रोणकर संस्कार भारती से पद्मश्री डॉक्टर राधेश्याम बारले, कीर्ति व्यास , माधव कुशवाहा, हेमंत सगदेव ,अभय वडनेरकर , पुष्प लता नेताम , ज्योति शर्मा , शीला लाकुड़कर ,शीला विजय ,अमृता बारले , वंदना मिश्रा, किरण कोठारी, माया बनर्जी , पल्लवी त्रिवेदी, अंजलि वडनेरकर , देवयानी व्यास, सागरिका प्रधान गौतम शील , संजय मिश्रा, हर्षवर्धन वझे,  हेमंत जगम, श्रेणिक कोठारी, सिद्धेश नागले, यश  सिंह बैस आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन प्रोफ़ेसर श्री महेश शर्मा जी ने अपने ओजस्वी वाणि से की । संस्था के मीडिया प्रभारी अभय वडनेरकर ने उक्त कार्यक्रम की जानकारी दी ।