हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2023 – 24 के लिए कल से एडमिशन शुरू, 145 महाविद्यालयों के प्राचार्य बैठक में हुए शामिल, साइंस कॉलेज दुर्ग, दिग्विज कॉलेज राजनांदगांव में सीधे प्रवेश ले सकेंगे स्टूडेंट, इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को मिलेगा मॉडल कॉलेज में एडमिशन

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में शैक्षणिक सत्र 2023 – 24 के लिए कल से एडमिशन शुरू, 145 महाविद्यालयों के प्राचार्य बैठक में हुए शामिल, साइंस कॉलेज दुर्ग, दिग्विज कॉलेज राजनांदगांव में सीधे प्रवेश ले सकेंगे स्टूडेंट, इंग्लिश मीडियम स्टूडेंट्स को मिलेगा मॉडल कॉलेज में एडमिशन


दुर्ग 31 मई । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में सत्र 2023-24 में स्नातक स्तर की विभिन्न संकायों की प्रथम वर्ष की कक्षाओं जैसे- बीए, बीकाॅम, बीएससी, बीसीए, बीलिब, बीबीए, डीसीए आदि में प्रवेष हेतु विष्वविद्यालय का ऑनलाइन पोर्टल कल 1 जून 2023 से ओपन होगा। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से दिशा निर्देश तथा प्राचार्यो से विचार-विमर्श हेतु विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा ने आज विश्वविद्यालय से सम्बद्ध 145 महाविद्यालयों के प्राचार्यो की ऑनलाइन बैठक ली। बैठक के दौरान कुलपति, डाॅ. पल्टा ने बताया कि प्रारंभ में 01 जून से 15 जून तक प्रवेश पोर्टल से प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए ओपन रहेगा। 15 जून के पश्चात् सभी महाविद्यालय उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन रायपुर द्वारा महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु मार्गदर्शन निर्देश के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया संपादित करेंगे। सत्र 2023-24 हेतु उच्च शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रवेश के मार्गदर्शन निर्देश शीघ्र जारी किये जाने की संभावना है। डाॅ. पल्टा ने प्राचार्यो को जानकारी दी कि गुणानुक्रम के अनुसार बनाई गई प्रथम प्रवेश सूची में शामिल आवेदकों को दस्तावेज सत्यापन, प्रवेष लेने तथा महाविद्यालय में शुल्क अदा करने हेतु एक निश्चित समयावधि प्रदान की जायेगी। यदि आवेदक उस निश्चित समयावधि में उस महाविद्यालय में प्रवेश नहीं लेता है तो उससे कम प्राप्तांक वाले विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा तथा वह उच्च अंक प्राप्त करने वाला आवेदक उस महाविद्यालय में तभी प्रवेश हेतु पुनः आवेदन कर सकेगा जब स्थान रिक्त रहने पर संबंधित महाविद्यालय का पोर्टल पुनः ओपन कियो जायेगा।उच्च शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र 2023-24 हेतु विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले दो स्वशासी महाविद्यालय साइंस काॅलेज, दुर्ग तथा दिग्विजय काॅलेज, राजनांदगांव अपने स्वयं का प्रवेश पोर्टल निर्मित कर अपने महाविद्यालय में प्रवेश देंगे। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग के माध्यम से इन दोनों स्वशासी महाविद्यालयों की प्रवेश प्रक्रिया संपादित नहीं की जायेगी। इसी प्रकार विश्वविद्यालय के अंतर्गत आने वाले माॅडल काॅलेज, धनोरा, दुर्ग तथा माॅडल काॅलेज, सोमनी राजनांदगांव में केवल अंग्रेजी माध्यम के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जायेगा। इन दोनों महाविद्यालयों में प्रवेश हेतु विद्यार्थी विश्वविद्यालय के प्रवेश पोर्टल में पृथक से प्रदर्शित अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय आइकाॅन को क्लिक कर अपना ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं।
अधिष्ठाता डॉ प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष प्रवेश पोर्टल पर प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक आवेदक को अपनी इच्छानुसार 05 महाविद्यालय को चुनने का अवसर प्रदान किया जायेगा। इन महाविद्यालयों में आवेदकों की प्रवेश प्रक्रिया मेरिट गुणानुक्रम के आधार पर पूर्ण की जायेगी। इसके पश्चात् प्रत्येक महाविद्यालय विभिन्न संकायों में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची जारी करेगा। डाॅ. श्रीवास्तव के अनुसार प्रवेश के दौरान विद्यार्थी को मूलअंकसूची तथा उसकी फोटोकापी, स्थानांतरण प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, छत्तीसगढ़ मूल निवासी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र तथा सीबीएसई तथा आईसीएसई के विद्यार्थियों को माइग्रेशन सर्टिफिकेट जमा करना अनिवार्य है।
अतः सभी विद्यार्थी अभी से उपरोक्त दस्तावेजों को एकत्रित कर लें। बैठक के दौरान विश्वविद्यालय के कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप अन्य समस्त अधिकारीगण अपर संचालक उच्च शिक्षा डाॅ. सुशील चन्द्र तिवारी, सभी अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य तथा अन्य समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्य ऑनलाइन रूप से उपस्थित थें। बैठक का संचालन सहायक कुलसचिव, डाॅ. सुमीत अग्रवाल ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव, भूपेन्द्र कुलदीप ने दिया।