दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर मे 7 एवं डेयरी पॉलीटेक्निक बेमेतरा एवं तखतपुर मे क्रमश 10 एवं 17 दिसंबर को प्रवेश
दुर्ग 30 नवंबर । दाऊ वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित प्रदेश के एक मात्र दुग्ध विज्ञान एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय, रायपुर में 7 दिसंबर को चार वर्षीय बी.टेक (डेयरी टेक्नालाजी) पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु काऊसिंलिंग आयोजित है। इस प्रवेश प्रक्रिया में पी.ई.टी मेरिट लिस्ट के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा। सीट रिक्त रहने की स्थिति में उसी दिन बारहवीं के प्राप्तांक के आधार पर भी प्रवेश दिया जायेगा। इस महाविद्यालय में प्रवेश हेतु इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय के वेबसाईट (www.cgkv.ac.in) से विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।

विश्वविद्यालय में दो डेयरी पॉलीटेक्निक बेमेतरा एवं तखतपुर मे संचालित है। जिसमें द्वि वर्षीय डेयरी डिपलोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु भी पी.ई.टी. एवं बारहवीं प्राप्तांक के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया 10 दिसम्बर एवं 17 दिसम्बर को आयोजित है। विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक छात्र-छात्राएं सम्पर्क दूरभाष : 9399246671 एवं 9826152195 पर संपर्क कर सकते हैं।

