दुर्ग पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों के तबादले

दुर्ग पुलिस में प्रशासनिक फेरबदल, 10 पुलिसकर्मियों के तबादले


🛑खुर्सीपार, भिलाई नगर, अंडा और स्मृति नगर सहित विभिन्न इकाइयों में बदली पदस्थापना

दुर्ग, 11 अक्टूबर 2026। दुर्ग जिला पुलिस में प्रशासनिक कारणों से 10 पुलिसकर्मियों के तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से 10 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक, चौकी स्मृति नगर में पदस्थ प्रधान आरक्षक संजय देशमुख को रिजर्व केंद्र दुर्ग भेजा गया है। वहीं, भिलाई नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक राकेश सिंह को चौकी स्मृति नगर में नई जिम्मेदारी दी गई है।

यातायात भिलाई में पदस्थ प्रधान आरक्षक देवानंद, प्रधान आरक्षक मुकेश दुबे तथा आरक्षक संत कुमार मिश्रा, फिरोज खान, साहिल खान, किया गया है। इसके अलावा अंडा थाने में पदस्थ आरक्षक चन्द्रशेखर टोंडरे और दिनेश द्विवेदी को रिजर्व केंद्र दुर्ग में पदस्थ रक्षक संदीप कुर्रे को पुरानी भिलाई थाने में भेजा गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों और शाखाओं को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। तबादलों को प्रशासनिक कारणों से किया गया फेरबदल बताया गया है।