🔴 भाजपा नेताओं का मुख्यमंत्री विष्णु देव को पत्र
सीजी न्यूज ऑनलाइन, 27 जुलाई। केन्द्रीय राज्यमंत्री डां चंद्रशेखर के नारायणपुर प्रवास के दौरान एएसपी द्वारा भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ बदसलूकी का मामला प्रकाश में आया है। इस पूरे मामले पर जिला पंचायत, और नगर पालिका के पदाधिकारियों ने कलेक्टर और अन्य अफसरों की शिकायत सीएम विष्णुदेव साय से की है।
शिकायती पत्र में जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, जनपद अध्यक्ष पिंकी उसेंडी और अन्य पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। सभी ने जनप्रतिनिधियों को अपमानित करने का आरोप लगाया है।

