जिले में फ्रंटलाइन वर्कर्स एवं बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाने एडीएम ने दिए दिशा निर्देश
भिलाई नगर 9 जनवरी। ए डी एम नुपुर पन्ना राशि ने आज जिले अधिकारी कर्मचारियों की वर्चुअल मीटिंग लेकर कल से प्रारंभ होने वाले हेल्थ केयर वर्क, फ्रंट लाइन वर्क ,स्वच्छता कर्मचारी के ओर को मारर्बिट से ग्रसित 60+ आयु के बुस्टर डोज टीकाकरण के लिए दिशा निर्देश दिया । बीईईटीओ शहरी स्वास्थ्य कार्यक्रम व स्वास्थ्य सुपरवाइजर भिलाई 3 चरोदा सैय्यद असलम ने बताया कि चरोदा नगर निगम मे आयुक्त नगर निगम कीर्तिमान सिंह राठौर व एस डी एम पाटन विपुल गुप्ता व बी एम ओ पाटन डा आशीष शर्मा के मार्गदर्शन मे टीमो का गठन किया गया है। जिसमे नगर निगम चरोदा मे 4 टीम रहेगी वहा फ्रंट लाइन के निगम कर्मचारियों, पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों व तससील कार्यालीन कर्मचारियों को बुस्टर डोज लगाई जाएगी । मंगल भवन भिलाई 3 मे 60 प्लस को बुस्टर डोज लगाने की व्यवस्था रहेगी । युपीएचसी चरोदा मे फ्रंट लाइन वर्कर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिनों को बुस्टर डोज लगेगा वही युपीएचसी मे दूसरी टीम 60+को भी बुस्टर डोज लगाऐगी दोनो की व्यवस्था अलग अलग रहेगी शासकीय कन्या उ मा विघालय भिलाई 3व शासकीय उमा विघालय चरोदा मे 15 से 18 वर्ष आयु के छुटे हुए छात्र छात्राओं व शाला त्यागी बालक बालिका का टीकाकरण सेंटर रहेगा । मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा गंभीर सिंह ठाकुर व जिला टीकाकरण अधिकारी डा सी बी एस.बंजारे व अपर कलेक्टर प्रिंयका वर्मा ने जिले के नियमित टीकाकरण सत्रो मे पूर्व के भांति सत्र मे 18+ओर 45+ओर 60+ प्रथय व द्वितीय डोज का टीकाकरण का शेड्यूल मे जिन्होंने अभी तक टीका नहीं लगाया है टीकाकरण का लाभ लेकर शासन प्रशासन के कोविड कंट्रोल कार्यक्रम मे सहयोग की अपील की है मेडिकल आफिसर डा स्मृति पांडेय भिलाई 3 व बीईईटीओ व स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ,सीपीएम विवेक मिंज,सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अशवनी चंदाकर व डाकीर्ति व डा विनय उपाध्याय व मुरली मनोहर वर्मा ने सभी टीम को एईएफआई कीट व समय पर पहुंच कर पूरी सावधानी से टीकाकरण करने निर्देश दिया है।

