*एडीएम एवं निगम आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 का किया औचक निरीक्षण 12 से 14 वर्ष समूह का टीकाकरण बलकों की उपस्थिति में करने के दिए निर्देश*

*एडीएम एवं निगम आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 का किया औचक निरीक्षण 12 से 14 वर्ष समूह का टीकाकरण बलकों की उपस्थिति में करने के दिए निर्देश*


एडीएम एवं निगम आयुक्त ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 का किया औचक निरीक्षण 12 से 14 वर्ष समूह का टीकाकरण बलकों की उपस्थिति में करने के दिए निर्देश

भिलाई नगर 30 मार्च । एडीएम नूपुर शशि पन्ना व आयुक्त. नगर निगम चरोदा कीर्तिमान सिंह राठौर ने भिलाई 3 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का औचिक निरीक्षण आज सुबह 9:30 बजे किया । 12 से 14 वर्ष आयु समूह के बच्चों का टीकाकरण बलकों की उपस्थिति में करने के निर्देश एडीएम द्वारा दिए गए।

सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि इस दौरान उन्होंने ने कोविड वैक्सीनेशन बूथ का निरीक्षण किया ओर टीकाकरण टीम से आये हुए हितग्राहियों को टीका लगाने संबंधित जानकारी प्राप्त की गई । टीकाकरण दल ने बताया कि 12 से 14 वर्ष आयु का टीकाकरण अलग से है। जिसकी टीम अलग है । 15+ ओर उपर आयु की सभी वर्गों की कोविड टीका लगाने वाली टीम अलग है ।  सभी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित हो रहे है। इस दौरान एडीएम नूपूर शशि पन्ना ने सभी वर्गों का टीकाकरण पूरा करने हिदायत दी ओर 12 से 14 वर्षो के छात्र छात्राओं को एक मेडिकल आफिसर की उपस्थिति मे पालको के साथ बुलाकर टीकाकरण करने कहां। टीकाकरण के पश्चात आधा घंटा आबर्जरवेशन मे रखने हिदायत देते हुए प्राचार्य ओर शिक्षकों से तालमेल करके इस आयु समूह का टीकाकरण पूरा करने निर्देश दिया । इस दौरान मेडिकल आफिसर डा स्मृति पांडेय, महिला सुपरवाइजर श्रीमती आर विश्वास ओर अस्पताल स्टाफ मौजूद रहे।