रायपुर ग्रुप एनसीसी के आठ दिवसीय शिविर में पहुंचे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के एडीजी मेजर जनरल, राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

रायपुर ग्रुप एनसीसी के आठ दिवसीय शिविर में पहुंचे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के एडीजी मेजर जनरल, राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित


रायपुर ग्रुप एनसीसी के आठ दिवसीय शिविर में पहुंचे मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ के एडीजी मेजर जनरल, राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

रायपुर 8 सितंबर। रायपुर ग्रुप एनसीसी द्वारा आठ दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन किया गया है । इस शिविर में दुर्ग संभाग के एनसीसी कैडेट एवं अधिकारी भी हिस्सा ले रहे हैं।

रायपुर ग्रुप एनसीसी के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर ए के दास के निर्देशानुसार 37 छत्तीसगढ़ बटालियन एनसीसी दुर्ग के कमान अधिकारी कैंप कमांडेंट कर्नल हेमंत दुबे. एडम ऑफिसर डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल आर सेतु माधवन के द्वारा लाखोली आरंग रायपुर. छत्तीसगढ़. में आठ दिवसीय एनसीसी शिविर का आयोजन 7 से 14 सितंबर तक किया जा रहा है| इस शिविर में दुर्ग संभाग के एनसीसी कैडेटों , एनसीसी अधिकारी भाग ले रहे हैं। प्रतिदिन शिविर का शुभारंभ प्रातः पीटी, योगा से होता है।

तत्पश्चात पूर्व निश्चित समय सारणी के अनुसार कक्षाएं संचालित की जा रही हैं । दोपहर बाद खेलकूद का भी आनंद एनसीसी कैडेट ले रहे हैं प्रतिदिन प्रेरणादायक व्याख्यान का भी आयोजन किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन कैडेटों के लिए विशेष महत्व का रहा है। आज मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ एनसीसी के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल ए के महाजन द्वारा एनसीसी कैडेटों से प्रत्यक्ष रूप से मुलाकात की गई । उन्होंने कैडेटों को एनसीसी के विभिन्न क्षेत्रों में होने वाले फायदों की जानकारी व साथ-साथ व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक जीवन में इसका क्या महत्व है समझाया|

उसके पश्चात हॉकी राष्ट्रीय खेल में भाग लेने वाले 14 वर्ष से कम आयु के एनसीसी हॉकी खिलाड़ियों व कोच को किट देकर सम्मानित किया गया| राष्ट्रीय स्तर पर विजेता होने के लिए शुभकामनाएं भी दी गई|

तत्पश्चात शिविर में उपस्थित राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया | दोपहर का भोजन मेजर जनरल ए के महाजन ने एनसीसी कैडेटों के साथ किया जिससे कैडेटों में उत्साह और भी बढ़ गया |

उन्होंने कैडेटों से प्रत्यक्ष साक्षात्कार किया इस अवसर पर ग्रुप कमांडर 27 सी जी बटालियन रायपुर के कमान अधिकारी पूरे समय उपस्थित रहे| साथ ही ए एन ओ , केयरटेकर एसएम, बीएचएम, जेसीओ ज एन सीओज आदि इस अवसर पर उपस्थित रहे|