शिवनाथ कांपलेक्स में सड़क पर काबिज कब्जे धारियों के खिलाफ शीघ्र होगी कार्यवाही आयुक्त, कांग्रेस प्रवक्ता ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

शिवनाथ कांपलेक्स में सड़क पर काबिज कब्जे धारियों के खिलाफ शीघ्र होगी कार्यवाही आयुक्त, कांग्रेस प्रवक्ता ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन


शिवनाथ कांपलेक्स में सड़क पर काबिज कब्जे धारियों के खिलाफ शीघ्र होगी कार्यवाही आयुक्त, कांग्रेस प्रवक्ता ने निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

भिलाई नगर 15 सितंबर । शिवनाथ कंपलेक्स के अवैध कब्जों को बेदखल कर सड़क को मुक्त कराने हेतु जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मनीष जग्यासी, महामंत्री जय प्रकाश सोनी सचिव सुदेश मिश्रा, शैलेंद्र सिंह विनोद बांधे,नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे से मिले और उन्हें अवगत कराया कि शिवनाथ काम्प्लेक्स नगर पालिक निगम भिलाई का कम्प्लेक्स है । यह कॉम्लेक्स पूर्व में जब नगर निगम भिलाई की जगह ( साडा) हुआ करता था । तब शिवनाथ कॉम्लेक्स एक योजना लाई गई थी। जिसके तहत साडा ने  नगर पालिक निगम  भिलाई  के बगल से चन्द्रा मौर्य सिनेमा तक  भूखण्ड बेचने का काम किया । यह सारे भूखंड शिवनाथ कांपलेक्स के नाम से विक्रय किए गए। शहर को सुंदर और व्यापार की दृष्टि से व्यवस्थित बनाने के लिए यह योजना लाई गई थी। लेकिन आज इस योजना ने पूरे क्षेत्र की यातायात व्यवस्था को बिगाड़ दिया। पूरे शिवनाथ कांप्लेक्स में अवैध कब्जों की बाढ़ है और इस कांप्लेक्स की प्रमुख सड़कों को बंद कर दिया गया है । जहां लोग सड़के बंद कर व्यापार कर रहे हैं । सर्वप्रथम सेक्टर 1 से अंडर ब्रिज  पार करते ही चन्द्रा मौर्या चौक आने वाले रास्ते के बाई तरफ एक सड़क है जो आकाशगंगा तरफ जाती है । लेकिन किसी कंपनी द्वारा उस सड़क को बंद कर अपने कब्जे में लेकर कार का सर्विस सेंटर खोल रखा है और यह सड़क तब से बंद है जब से यहां अंडर ब्रिज निर्मित हुआ है। पूर्व में इस क्षेत्र में इतनी भीड़ भाड़ नहीं होती थी और यातायात भी सुचारू रूप से चल रहा था। लेकिन आज भीड़ भाड़ और यातायात भारी मात्रा में बढ़ गया है और चंद्रा मौर्य चौक पर बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है  और जाम लग जाता इस वजह से आज जनता को इस सड़क की आवश्यकता है। अगर यह सड़क जनता के लिए खोल दी जाती है तो अंडर ब्रिज  से आने वाला प्रत्येक व्यक्ति जिसे सुपेला तरफ जाना हो, आकाशगंगा तरफ जाना हो, दुर्ग तरफ जाना हो, तो वह इस सड़क से सीधा आकाशगंगा निकल सकता है उसे चंद्रा मौर्या चौक तक आने की जरूरत नहीं है ऐसा होने से चंद्रा मौर्या चौक का दबाव कम हो जाएगा और इस तरफ के सारे लोग इस सड़क से निकल जाएंगे। 

     स्टेट बैंक से लेकर नगर निगम भिलाई तक  सर्विस  रोड को लोगो ने पार्किंग बना रखा है और सड़क भी ऊबड़ खाबड़ है । इस रोड में तीन चार बैंक हैं बड़े ऑफिस है और बड़े बड़े व्यापारिक प्रतिष्ठान हैं । जिनके सारे वाहन सर्विस रोड पर खड़े होते हैं  इस वजह से सर्विस रोड उपयोग नही हो रही है। इसलिए स्थानीय लोगो को जी. ई रोड.(मुख्य मार्ग)  से जाने पर मजबूर होना पड़ता है और अभी वर्तमान में ओवर ब्रीज बीच का काम भी प्रारंभ है सुपेला चौक बंद कर दिया गया है सारी अव्यवस्था चंद्रा मौर्य चौक से सुपेला  घड़ी चौक तक फैली हुई है  और लोग जान जोखिम में डालकर आना-जाना कर रहे है  शिवनाथ कॉम्लेक्स में अंदर तरफ भी सड़कों को बंद कर पार्किंग बना दिया गया है ।

 शिवनाथ कॉम्लेक्स  को व्यवस्थित कर इस कॉम्प्लेक्स से सारे अवैध निर्माण हटाये  जाने की जरूरत है । जिससे सुपेला चौक तक यातायात का दबाव कम हो जाएगा ।

शिवनाथ कंपलेक्स सुपेला में अवैध कब्जों के खिलाफ जल्द होगी कार्यवाही – आयुक्त

शिवनाथ कंपलेक्स सुपेला में किए गए अवैध कब्जों के संबंध में 9 पदक नगर निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे ने आश्चर्य व्यक्त किया और जल्दी मौका मुआयना में जाकर परीक्षण के पश्चात कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।