ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ जिले में दसवें दिन भी की गई कार्यवाही पकड़े गए 11 आरोपी, नगद, मोबाइल एवं सट्टा का लेखा-जोखा बरामद

ऑनलाइन सट्टा कारोबार के खिलाफ जिले में दसवें दिन भी की गई कार्यवाही पकड़े गए 11 आरोपी, नगद, मोबाइल एवं सट्टा का लेखा-जोखा बरामद


भिलाई नगर 30 सितंबर । ऑन लाईन सट्टा एवं सट्टा पट्टी के विरूद्ध दुर्ग पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सट्टा कारोबार से जुड़े 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके पास से 7430 रू नगदी, मोबाईल फोन, सट्टा कारोबार का लेखाजोखा बरामद किया गया है। विगत 10 दिनों के दरम्यान ऑन लाईन सट्टा व सट्टा के कारोबार से जुड़े लोगों करीब 120 से ज्यादा आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है। आज एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना दुर्ग, वैशाली नगर एवं पुरानी भिलाई की संयुक्त कार्यवाही की ।

दुर्ग जिले में व्यापक पैमाने पर सट्टा पट्टी एवं ऑन-लाईन सट्टा चलने सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देश पर विगत 10 दिनों से लगातार कार्रवाई जारी है आज एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट व थाना दुर्ग, वैशाली नगर एवं पुरानी भिलाई की संयुक्त कार्यवाही की। इसी क्रम में सूत्रों से ज्ञात हुआ कि कुछ लोग ऑन लाईन सट्टा / सट्टा के कारोबार से जुड़े है जिन्हें थाना दुर्ग क्षेत्र से राजेश बोयर, फिरोज अली, सलीम हासमी, थाना वैशाली नगर क्षेत्र से अनिल साव, कृपाराम वर्मा, ओमप्रकाश लंगे, मनोज वर्मा, परमजीत सिंह, राहुल कुर्रे, गणेश राम देवांगन, थाना पुरानी भिलाई क्षेत्र से नितेश डोगरें को टीम द्वारा पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को गुमराह करते रहें निरंतर पूछताछ करने पर सट्टा एवं ऑन लाईन सट्टा का काम करना स्वीकार किया।