🛑 न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालक पर लगाया 10 हजार का अर्थदण्ड
भिलाईनगर 17 मार्च। यातायात पुलिस ने ऑपरेशन सुरक्षा अभियान में पहले दिन 30 शराबी वाहन चालकों पर कार्रवाई की और वाहन जब्त कर न्यायालय पेश किया। न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालक को 10 हजार रुपए अर्थदण्ड से दंडित किया गया। सभी वाहन चालकों के लायसेंस निलंबन के लिए परिवहन विभाग को भेजा गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात ऋचा मिश्रा ने बताया कि नशे की हालत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आॅपरेशन सुरक्षा अभियान के तहत प्रथम दिवस 30 शराबी वाहन चालको के विरूद्ध कार्रवाई की। यातायात पुलिस दुर्ग ने इस अभियान के तहत 16 मार्च को दुर्ग जिले के 6 ऐसे स्थान जो दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में शाम 6 बजे से 12 बजे तक वाहन चालकों को ब्रीथएनेलाइजर मशीन से चेक किया। इसमें 30 वाहन चालक शराब का सेवन कर वाहन चलाते पाये गये। उक्त वाहन चालको का वाहन जब्त कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जिस पर न्यायालय ने प्रत्येक वाहन चालकों से 10 हजार रुपए के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।

