भिलाई नगर 03 मार्च। नेवई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मरोदा सेक्टर में घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला का मोबाइल फोन हाथ से छीनकर अज्ञात लुटेरा रात्रि 8:15 बजे के लगभग फरार हो गया। कल महिला की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के खिलाफ नेवई पुलिस के द्वारा लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
नेवई पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया मीना कुमारी पति अंबिका ठाकुर 66 वर्ष क्वार्टर नंबर 23 एल सी पॉकेट मरोदा सेक्टर में रहती है 1 मार्च की रात को 8:15 के करीब घर के बाहर प्रार्थिया घर के बाहर मोबाईल फोन से बात करते हुये टहल रही थी उस दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीछे से आकर मोबाईल् फोन को बलपूर्वक छिनना एवं प्रार्थिया को धक्का देकर गिरा दिया । प्रथम दृष्टया अज्ञात आरोपी द्वारा धारा 392 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रार्थना के बताएं अनुसार अज्ञात आरोपी की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष रही होगी। जिसे देखकर पहचान लेने की बात कही है। लूट गए मोबाइल की कीमत करीब ₹10000 बताई गई है।
मरोदा सेक्टर में घर के बाहर टहल रही बुजुर्ग महिला को गिरकर मोबाइल फोन लूट कर आरोपी हुआ फरार, रिपोर्ट पर से नेवई थाने में अपराध कायम

