नाबालिग बच्चे से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, विहिप बजरंग दल ने लगाया खतना करने का आरोप, जामुल थाने का घेराव
भिलाई नगर 28 मई । जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत में नाबालिग बालक के प्राइवेट पार्ट को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपी को जामुल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है । विहिप बजरंग दल के प्रांत अधिकारी रतन यादव ने इस संबंध में कहा कि अबोध बालक का आरोपी के द्वारा खतना किया गया है। यह मामला पूर्णता मानव अधिकार उल्लंघन का है पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्त कार्यवाही नहीं किए जाने की स्थिति में विहिप बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा।
जामुल पुलिस पुलिस के 15 वर्षीय नाबालिग किशोर के साथ अश्लील हरकत करने वाले राहगीर अली 33 वर्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि घटना 22 मई की है। घटना की जानकारी तब हुई जब आज सुबह पीड़ित की मां उसे नहला रही थी। किशोर के प्राइवेट पार्ट में सूजन देखकर मां ने पूछताछ की। इसके बाद किशोर ने उसके साथ हुई अश्लील हरकत करने की जानकारी दी। परिजन ने थाने में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 294-IPC, 323-IPC, 377-IPC, 506-IPC, 4-CHL समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी याबूक मेनन ने कहा कि आरोपी हिरासत में है। आरोपी और पीड़ित का पड़ोसी है। पीड़ित की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल जांच कराया है। रिपोर्ट आने के बाद आरोपी के विरुद्ध धाराएं बढ़ाई जाएंगी। आरोपी को शनिवार को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी।
इस संबंध में विहिप बजरंग दल के प्रांत अधिकारी रतन यादव ने कहा है कि घटना की जानकारी होते ही बजरंग दल के द्वारा जामुन थाने पहुंचकर परिजनों के साथ अपराध पंजीबद्ध कराया गया है। श्री यादव ने आरोप लगाया है कि युवक राहगीर अली के द्वारा नाबालिक हिंदू बच्चे का खतना जबरदस्ती करना और गलत तरीके से उसके प्राइवेट पार्ट को छेड़ छाड़ किया मारुति का उल्लंघन का मामला है । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और कार्यवाही की जा रही है अभी वर्तमान में वह नाबालिक हॉस्पिटल में भर्ती है और उसका डाक्टरी मुलाहिजा भी वही हो रहा है इस प्रकार के कृत्य समाज में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे । युवक पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए अन्यथा विहिप बजरंग दल द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।

