*भाई और चाची पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जामुल थाना का मामला*

*भाई और चाची पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जामुल थाना का मामला*


भाई और चाची पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, जामुल थाना का मामला

भिलाई नगर, 8 जनवरी। भाई और चाची से दबंगई और मारपीट करने वाले आरोपी के खिलाफ जामुल पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है। 

यह मामला जामुल थानांतर्गत ग्राम सुरडुंग का है जहां आज सागर साहू ने अपने भाई और चाची से मारपीट करते हुए ब्लेड और सब्बल से उन पर हमला करने उतारू था। लोगों के बीच बचाव से भाई और चाची दोनों को उसने बमुश्किल छोड़ा। पीड़ित 36 वर्षीय रामानंद साहू ने पुलिस को बताया कि आज वह मकान के सामने बाउण्ड्री कराने के बाद पानी डाल रहा था तभी उनके बड़े पिताजी का लड़का 30 वर्षीय सागर साहू गालियां देते हुए उससे पूछने लगा कि मुझे घूर क्यों रहा है? इससे पहले कि रामानंद कुछ समझ पाता, सागर उसे मारने लगा। रामानंद की मां देवली बाई साहू जब बीच बचाव करने आई तो सागर ने पाकिट से ब्लेड निकाला और चलाने लगा। उसे रोकने के दौरान रामानंद की हथेली में चोट आई। सागर तुंरत दौड़कर सब्बल ले आया और चाची को मारने लगा। जिससे देवली के बाएँ हाथ में चोट लगी है। तब तक आसपास के लोग इकट्ठा हो बीचबचाव करने आए तो सागर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। रामानंद और देवली ने प्राथमिक उपचार के बाद जामुल थाना में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।