ACCU की बड़ी सफलता : 202 गुम मोबाइल फोन बरामद,कीमती 60 लाख रुपये

ACCU की बड़ी सफलता : 202 गुम मोबाइल फोन बरामद,कीमती 60 लाख रुपये


🔴वास्तविक स्वामियों को हेडसेट किए गए वितरित

दुर्ग, 2 फरवरी 2026 | दुर्ग पुलिस की एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (एसीयू) ने विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 202 नग गुम मोबाइल फोन खोजकर बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। सभी मोबाइल फोन का विधिवत सत्यापन उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को वितरण किया जा रहा है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में गुम हुए मोबाइल फोन से संबंधित आवेदनों के निराकरण हेतु यह विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत वर्ष 2023 से 2026 तक गुम हुए मोबाइल फोन के आवेदनों का तकनीकी विश्लेषण कर खोजबीन की गई।
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम ने लगातार प्रयास करते हुए दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, बेमेतरा एवं रायपुर क्षेत्रों से विभिन्न कंपनियों के कुल 202 मोबाइल फोन बरामद किए। इस संपूर्ण कार्यवाही में एसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।
मोबाइल वितरण कार्यक्रम के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित नागरिकों को यातायात नियमों के पालन हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की शपथ भी दिलाई गई। नागरिकों को सुरक्षित यातायात व्यवहार अपनाने के लिए जागरूक किया गया।
इस कार्यवाही में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, जिला दुर्ग के निरीक्षक प्रमोद कुमार सरिया के नेतृत्व में यूनिट के अधिकारी-कर्मचारियों एवं संबंधित थाना स्टाफ की उल्लेखनीय भूमिका रही।
दुर्ग पुलिस की अपील
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि उनका मोबाइल फोन गुम या चोरी हो जाता है, तो तत्काल नजदीकी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराएं। इसके पश्चात भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर गुम मोबाइल की रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दर्ज करें। इससे मोबाइल की खोज, ब्लॉकिंग एवं वैधानिक कार्यवाही में सहायता मिलती है।