🛑 पाटन स्थित फार्महाउस से जा रहे थे राजनंदगांव, ड्राइवर को झपकी लगी तो हईवा से टकराई कार
दुर्ग 28 मार्च । दुर्ग के उतई थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में रेलवे राइट्स कंपनी के सीनियर मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। सड़क पर खड़े रेत से भरे हाइवा एवं कार के बीच टक्कर हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है।
उतई थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि सेलुद के पास सड़क किनारे खड़े हाइवा को तेज रफ्तार करने जोरदार ठोकर मार दी थी। कार सवार जामगांव एम स्थित अपने फार्म हाउस से राजनांदगांव जा रहे थे। इसी दौरान सेलुद के पास ड्राइवर को झपकी आई और सड़क पर खड़ी हाइवा से जा टकराई। इस घटना में ड्राइवर को मामूली चोट आई है वहीं पीछे सीट पर सो रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त राजनांदगांव के रिद्धि सिद्धि अपार्टमेंट निवासी अशोक कुमार टोप्पो के रूप में हुई है, जो रेलवे की राइट्स कंपनी भिलाई में सीनियर मैनेजर के पद पर पदस्थ थे। 26 मार्च को हुए जामगांव एम स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे थे। वहां से 27 मार्च की सुबह राजनांदगांव जाने के लिए निकले थे।

मृतक अपनी कार क्रमांक CG 08 BB 0846 से पाटन स्थित फार्महाउस से राजनांदगांव जाने के लिए निकले थे। रास्ते में ड्राइवर को झपकी आई और सड़क पर खड़े हाइवा CG 13 AS 7519 से कार टकरा गई। कार के चालक शानू साहू को मामूली चोट आई है।

लेकिन कार का दूसरे साइड का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने से कार में पीछे सो रहे अशोक कुमार टोप्पो को गंभीर अंदरुनी चोटे आईं जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। मृतक अशोक कुमार टोप्पो की पत्नी डोंगरगांव जनपद में सीआईए के पद पर कार्यरत है। इसीलिए वह राजनांदगांव जा रहे थे। इस दौरान हादसे के शिकार हो गए।

