बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 7 में मरम्मत कार्य के दौरान हुआ हादसा, दो ठेका श्रमिक झुलसे, एक की स्थिति गंभीर
भिलाई नगर 1 जून । भिलाई इस्पात संयंत्र के ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 7 में आज कार्य करते हुए दो ठेका श्रमिक बुरी तरह से झुलस गए हैं। जिसमें से एक ठेका श्रमिक को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सेक्टर 9 अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
संयंत्र सूत्रों के मुताबिक ब्रेकडाउन के कारण ब्लास्ट फर्नेस क्रमांक 7 में मरम्मत का कार्य चल रहा है। कार्य करते हुए ठेका कंपनी प्रगति इंजीनियरिंग के दो ठेका श्रमिक आग से झुलस गए जिनमें से एक ठेका श्रमिक परमेश्वर सीखा 25 वर्ष निवासी शिवाजीनगर खुर्सीपार को गंभीर अवस्था में सेक्टर 9 चिकित्सालय ले जाया गया । जहां पर उसे इलाज के लिए बर्न यूनिट में दाखिल किया गया है। ठेका श्रमिक 90% झुलस गया है

